dharma sangrah
✕

झिलमिल सितारों का आंगन होगा

घर की खूबसूरती बढ़ाएं, नए प्रयोग आजमाएं

Written By WD
Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2011 (15:27 IST)
ND
घर में फॉल सीलिंग करवाने से पहले सीलिंग में थर्माकोल शीट्स लगवाना चाहिए। इससे छत काफी हद तक ठंडी रहेगी। इसके अलावा प्रकृति व झरने से संबंधित वॉल पेपर्स भी लगाए जा सकते हैं। ये भी रूम को काफी कूल लुक देते हैं।

वॉल कलर का असर भी हर मौसम में पड़ता है। सीलिंग के लिए ग्लिटर्स सितारे भी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें भी कई आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है। कुछ तो ऐसे हैं जैसे आंगन में सचमुच के सितारे उतर आए हो।

इंटीरियर डेकोरेटर के अनुसार वॉल कलर के लाइट शेड चुनकर भी घर को मौसम के अनुकूल बनाया जा सकता है। इसमें ऑफ व्हाइट, स्काय ब्लू, लाइट परपल, लाइट पिंक, लाइट पीच, क्रिम जैसे कलर्स ज्यादा अट्रेक्टिव लगते हैं।

ND
एक ही कलर की दीवार रंगने की बजाय इन्हें अपोजिट कलर के रूप में भी यूज किया जा सकता है। आधी दीवार लाइट परपल के साथ क्रीम कलर के कॉम्बीनेशन से घर को डिफरेंट लुक दिय ा जा सकता है।

घर को कूल बनाए रखने के लिए अंदर हरियाली लाएं। इसके लिए इनडोर प्लांट सबसे अच्छा ऑप्शन है। मार्केट में ऐसे कई इनडोर प्लांट हैं जो किचन, ड्राइंग रूम के साथ ही बेडरूम की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

बिगुनिया, क्रिसमस कैक्टस, हिबिस्कस, एंथोरियम जैसे इनडोर प्लांट घर को खूबसूरत बनाने के साथ ही ठंडक का अहसास भी कराते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम