1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

जब लगाएँ कि‍चन स्‍लैब - 1

वामा
कई बार होता है की आप किचन में बाकी चीजों पर गौर फरमा लेती हैं और स्लैब को नजरअंदाज कर जाती हैं जिससे आगे चलकर आपको परेशानी होती है। किचन में स्लैब लगाते समय कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

सबसे पहले यह तय कर लें की आपको स्लैब किस हाइट पर लगवानी है जिससे रोटी पकाते समय आप सही से खड़ी हो सकें। अपने कद को देखते हुए ही स्लैब की हाइट का चयन करें नहीं तो आपकी कमर में हमेशा दर्द रहेगा।

आपकी स्लैब ऐसी जगह होनी चाहिए जहाँ से आपको सारी चीजें नजदीक पड़े। मसलन किचन थोड़ी बड़ी है तो स्लैब ऐसी जगह हो जहाँ सब्जी काटने से लेकर उसे धोने और पकाने का सब सामान यानी मिर्च-मसाले आदि आस-पास ही हों। इससे आपका बहुत सा समय बच जाएगा।
लेखक के बारे में
ND