kundali milan
✕

जब बनाएँ माड्यूलर किचन

Written By WD
Updated: गुरुवार, 9 जुलाई 2009 (17:19 IST)
NDND
आजकल के दौर में मॉड्यूलर किचन का दौर है, जिसमें बगैर किसी तोड़-फोड़ के किचन को आधुनिक रूप दिया जाता है। इस प्रकार का किचन दिखने में व्यवस्थित व सुंदर लगता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि आपका अधिक से अधिक सामान कम जगह में आसानी से रखा जा सके। यदि आप भी अपने किचन को आधुनिक रूप देना चाह रहे हैं तो मॉड्यूलर किचन बनवाने से पूर्व इन बातों को ध्यान में रखें।

1. किचन निर्माण में जो भी सामान इस्तेमाल किया गया है, वह पानी और आग रोधक हो।

2. जो भी हार्डवेयर्स इस्तेमाल में लाएं, जैसे हैंडल, ड्राअर स्लाइड्स इत्यादि सभी अच्छी क्वालिटी के हों।

3. रसोई घर में सामान रखने के लिए भरपूर स्टोरेज स्पेस हो।

4. इसका रखरखाव आसान हो। बेस यूनिट बाहर निकलने वाली या ट्रॉलीनुमा हो जिससे उनकी सफाई आसानी से की जा सके।

5. किचन का स्लैब या प्लेटफॉर्म आपकी लंबाई के अनुसार हो, न अधिक नीचा और न ही बहुत ऊँचा। दोनों ही स्थिति में थकावट अधिक होगी।

6. डिश वाशर के नीचे एक प्लेटफॉर्म बनाएँ, जिससे वह लगभग 6 इंच ऊँचा हो जाए, इससे बर्तन धोते समय आपकी कमर पर जोर नहीं पड़ेगा।

7. किचन में फ्रिज, कुकिंग रेंज और सिंक पास ही हों। यह तीनों ही अत्यधिक प्रयोग में आने वाले आइटम हैं। यदि इनके बीच दूरी ज्यादा होगी तो आप अनावश्यक रूप से थकेंगी।

8. प्लेटफॉर्म दाग, धब्बेरहित एवं स्क्रेचप्रूफ हो। किचन हवादार और रोशनी से भरपूर हो।

9. एग्जास्ट फैन जरूर लगवाएँ।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति