धातु तत्व से संबंधित उत्तर पश्चिम की ओर का द्वार यात्रा या परामर्श का है। इस क्षेत्र को उत्तेजित करने के लिए क्रिस्टल का उपयोग किया जाना चाहिए।
जल तत्व व व्यवसाय से सम्बन्धित उत्तराभिमुखी द्वार उन्नति का द्योतक है। इस क्षेत्र में एक्वेरियम रखकर व्यवसाय आदि में उन्नति की जा सकती है।
उत्तर पूर्व की ओर का द्वार ज्ञान व अध्ययन का द्योतक होता है। बच्चों के अध्ययन कक्ष के लिए अत्यन्त सकारात्मक होती है। इस क्षेत्र को लाल वस्तुओं या चमकीले प्रकाश के द्वारा सक्रिय किया जाता है।