kundali milan
✕

घर की सफाई संबंधी जरूरी बातें

Written By WD
Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2009 (16:55 IST)
NDND
घर की साफ-सफाई के प्रति हर गृहणी सचेत रहती है। घर को साफ-सुथरा रखने के लिए आप हर संभव कोशिश करती होंगी लेकिन फिर भी कुछ छोटी छोटी बातें हैं जिनका ध्यान रखा जाए तो आधा काम आसानी से हो जाता है।

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका उपयोग करने के बाद हम उसे व्यर्थ समझकर फेंक देते हैं लेकिन उनका उपयोग फिर से किया जा सकता है।

इसी तरह घर को साफ रखने में कुछ छोटे-मोटे नुस्खे काम आ सकते हैं तो पढ़िए किस प्रकार आप अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशान िया ँ दूर कर सकती हैं।

* कॉकरोच की समस्या लगभग सभी घरों में होती है। कॉकरोच को दूर भगाने के लिए 2 टेबलस्पून बोरिक पाउड़र और 2 टेबलस्पून गेहूँ के आटे को दूध में मिलाकर गूँथ ले। इनकी छोटी गोलियाँ बनाकर जिस जगह कॉकरोच हों वहाँ रख दें।

* शक्कर के ड़िब्बे में चींटियाँ ना हों इसके लिए डिब्बे में कुछ लौंग रख दें।

* किताबों की रेक पर कुछ सूखी नीम की पत्तियाँ रखें इससे किताबें कीड़ों से सुरक्षित रहेंगी। चंदन की लकड़ी भी रखी जा सकती है।

* काली चींटियों को भगाने के लिए उस जगह थोड़ा आटा और शक्कर मिलाकर बुरक दें चींटियाँ चली जाएँगी।

* मॉस्क्यूटो मैट को एक बार इस्तेमाल करके फेंके नहीं। इस्तेमाल की हुई मैट को जलाकर रखें उसके धुएँ से मच्छर खत्म हो जाएँगे।

* डाइनिंग टेबल को पोंछने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोंछे मक्खियाँ नहीं आएँगी।

* ताजे फूलों को ज्यादा दिनों तक तरोताजा बनाए रखने के लिए पानी में सेवन-अप या सोड़ा मिला दें। या फिर थोड़ा सा नमक एवं शक्कर मिलाएँ। इस पानी को रोज बदलतें रहें फूल ताजे एवं खिले-खिले रहेगें।

* सूखी हुई शू-पालिश में कुछ बूंदे केरोसीन की मिलाने से वह अच्छी हो जाती है।

* मोमबत्ती को ज्यादा देर तक जलाने के लिए मोमबत्ती को पानी से भरे कप या गिलास में रख दे ज्यादा देर तक जलेगी।

* कैंची, सुई इत्यादि चीजों को प्लास्टिक के बॉक्स में टेलकम पाउडर डालकर रखें उन पर जंग नहीं लगेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें