घर की सफाई पर दें ध्यान
ND
घर के कमरों को स्वच्छ रखने के साथ ही यह भी बेहद जरूरी है कि वहां रखी चीजों को अत्यंत आकषर्क और व्यवस्थित ढंग से रखा जाए।
यदि कमरे में चीजें साफ-सुथरी और व्यवस्थित ढंग से रखी हों तो इसका मन पर अत्यंत सकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे माहौल में रहने वाला व्यक्ति प्रसन्नचित रहता है और यह तन मन को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। घर में सकारात्मक उर्जा के लिए कमरे पूरी तरह साफ-सुथरे होने चाहिए।
