dharma sangrah
✕

कैसी है तुलसी आपके आँगन की

Written By ND
Updated: मंगलवार, 21 दिसंबर 2010 (15:36 IST)
ND
कोमल इस बात से दुखी है कि दिन-ब-दिन उसके घर के गमले में लगा तुलसी का पौधा मुरझाता जा रहा है। निरंतर देखभाल के बाद भी वह इस तुलसी के पौधे को सूखता देख परेशान होती रहती है। पर उसके दुखी होने से तुलसी के पौधे पर कोई फर्क नहीं पड़ता और वह रोज खत्म होता जा रहा है।

सबसे पहले हम बात करते हैं तुलसी की। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो कि दवाई और पूजन के काम आता है। इसलिए तुलसी का पौधा हर मौसम में हरा-भरा रहे तभी इसका उपयोग किया जा सकता है।

अगर आपके घर के किसी कोने में कच्ची जगह है तो वहीं पर तुलसी का पौधा रोपें, क्योंकि जमीन में लगाए गए पौधे की जड़ें मजबूत होती हैं और वह लंबे समय तक जीवित रहे सकता है। सामान्य दिनों में तुलसी को धूप में रखें और अगर सर्दी ज्यादा है तो इसे छाँव में ही रखें।

तुलसी की जड़ों में नमी होनी चाहिए, ज्यादा पानी न दें। इससे उसकी जड़ें गल जाती हैं। तुलसी की तरह दूसरे पौधों की भी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। कुछ प्लांट इनडोर होते हैं जिन्हें छाँव में रखना आवश्यक है। अगर किसी कारणवश छाँव नहीं दी जा सके तो नेट आदि लगाकर पौधों को सीधे सूर्य की रोशनी से बचाया जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें