Hanuman Chalisa
✕

किचन में सिंक होने के फायदे

Written By WD
Updated: गुरुवार, 11 जून 2009 (17:35 IST)
NDND
जैसा कि आप सभी जानती हैं किसी भी घर का सबसे अहम हिस्सा किचन ही होता है। महिला चाहे गृहिणी हो या कामकाजी, बिना इसके काम चलाना असंभव होता है। धीरे-धीरे साल बदलते गए और दादा-नानी के चौके ने मॉडर्न किचन का रूप अख्तियार कर लिया।

किचन में वैसे तो हर सुविधा होना चाहिए, लेकिन जो सबसे जरूरी है, वह है 'सिंक'। जिसे कुछ लोग वॉश बेसिन भी कहते हैं। कोई भी आधुनिक किचन इसके बिना अधूरा ही है। खाना बनाते वक्त महिलाएँ ही जानती है कि उन्हें पानी की कितनी आवश्यकता होती है, कितनी बार हाथ धोना पड़ते हैं। ऐसे वक्त में यदि सिंक न हो तो उनकी मुसीबत दोगुनी हो जाती है।

पिछले कुछ सालों से बाजार में स्टील के सिंक उपलब्ध हैं, जो कम गहरे होने की वजह से सुविधाजनक तो हैं ही, साथ ही उन्हें साफ करना बहुत आसान है। स्टील के सिंक में बहुत सी वैरायटी उपलब्ध हैं। इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि आप अपने किचन सुविधा और जरूरत के हिसाब से सिंक चुन सकते हैं।

आजकल कुछ सिंक में रबर नॉब की सुविधा भी उपलब्ध है। रबर नॉब से फायदा यह होता है कि सब्जी या किसी भी चीज को धोने के लिए इसे जाली में लगा दीजिए और सिंक में पानी भरकर धो लीजिए। कुछ सिंक के साथ चॉपिंग बोर्ड भी जुड़ा रहता है, जिससे वहीं खड़े-खड़े कुछ भी चॉप किया जा सके।

स्टील के सिंक को कभी भी एसिड से साफ नहीं करना चाहिए। इसे साफ करने के लिए हमेशा साबुन का पानी इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपका किचन बड़ा है तो आप डबल सिंक भी लगवा सकती हैं और अब स्टील सिंक भी बहुत से रंगों में मिलते हैं। इन पर कलर कोटिंग होती है, जो खराब नहीं होती। आप अपने किचन की टाइल्स से मैच करता हुआ कोई सा भी रंग चुन सकती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें