Hanuman Chalisa
✕

किचन प्लान करें ऐसे

Written By ND
Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2010 (18:10 IST)
ND
शादी से पहले नई-नई तरह के व्यंजन बना कर, सबको प्यार से खिलाने वाली नीलम ने पिया के घर को लेकर खूब ख्वाब सजाए थे। सोचा था रोज नए-नए पकवान बनाकर सबका दिल जीत लूंगी। आखिर पुरुषों के दिल का रास्ता पेट से ही तो जाता है। अपने उनका दिन जीतने में भी देर नहीं लगेगी।

सच में नीलम के हाथ का बना खाना खाकर सब उसकी वाहवाही भी करते थे। लेकिन नीलम तो जैसे मन मार कर ही रह गयी थी। इतना छोटा किचन? अपने घर में तो पूरा कमरेनुमा किचन था। खुली-खुली जगह पर काम करने में भी मजा आता था, लेकिन इस छोटी सी जगह में आखिर काम करे तो कैसे?

उस पर कभी मिक्सी लगानी पड़ जाए तो पहले दस सामान किनारे करना। अब तो वह किचन में जाने के नाम से भी कतराने लगी है और मेहमानों के नाम से ही माथे पर पसीना आ जाता है।

यह परेशानी अकेली नीलम की नहीं बल्कि बड़े शहरों में रहने वाली अधिकतर ग्रहणियों की है। बढ़ती आबादी के चलते घरों का आकार छोटा होता जा रहा है। ऐसे में रसोई घर भी अमूमन छोटा ही रहता है। उसी सीमित जगह में उनको अपने दिन का अधिकतर समय गुजारना होता है।

ND
अगर ऐसे में उस छोटे से रसोईघर में ही थोड़ा फेरबदल कर लिया जाए तो काफी जगह निकाली जा सकती है। वैसे तो आपके कम स्पेस में बने किचन में जगह कैसे बनायी जाए, यह आपके बेहतर कौन जान सकता है। फिर भी आइए जानते हैं इंटीरियर मोनिका से कुछ तरीके जिनके जरिए किचन को काम के लिहाज से और आरामदायक बनाया जा सकता है।

किचन प्लान करते वक्त यह ध्यान रखें :-
1. कितने व्यक्ति किचन का इस्तेमाल करते हैं, उनकी जरूरतें क्या हैं।

2. आपके घर में कितने नौकर हैं? क्या वे पूरे दिन रहते हैं या फिर कुछ घंटे काम पर आते हैं। किचन में उनका क्या काम होता है।

3. आपको खाना बनाने के लिए कितनी जगह चाहिए, इलेक्ट्रिक उपकरण कौन-कौन से होंगे व कहाँ रखे जाएँगे। पॉवर पॉइंट की स्थिति। यहाँ तक कि आपके यहाँ खाना बनाने वाला व्यक्ति उल्टे हाथ से काम करने वाला तो नहीं है।

4. उस जगह का भी हिसाब लगाइए, जहाँ आप खाने का सामान, बर्तन या कोई रैक रखेंगी। किचन में बनने वाली ड्रॉअर और अलमारी का भी नक्शा बनाइए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!