Daily Horoscope
✕

ऐसे करें पेड़-पौधों का रख-रखाव

Written By WD
Updated: सोमवार, 15 जून 2009 (12:31 IST)
- पूजा डबास

NDND
आप अपने घर बहुत से पेड़-पौधे लगा तो लेते हैं लेकिन उसके बाद मुक्त हो जाते हैं। आपको सुकून देने वाली हरियाली और फूलों को मुस्कान तभी मिलेगी जब उन पर खास ध्यान देंगे।

प्रकृति से किसे प्यार नहीं होता। ये अलग बात है कि आप के पास उसकी सुंदरता को निहारने का समय है या नहीं। अब आप अपने घर में ही देख लें, बाहर या अंदर पौधे तो होंगे ही। फूलों से लदे ये पौधे जहाँ आपके घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं वहीं आप में एक नई ऊर्जा का भी विकास करते हैं।

इसी के साथ ऐसा माना जाता है जिसे पौधों से लगाव होता है यह पेड़-पौधे उनसे बात भी करते हैं। अगर आपको घर में अकेलापन सता रहा है तो थोड़ी देर अपनी बगिया में बैठकर देखिए आप स्वयं को व्यस्त समझेंगे लेकिन समय के अभाव के कारण आप कई बार पेड़ों का खास रख-रखाव नहीं कर पाते।

ऐसे में कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर आप अपने पेड़-पौधों को लंबे समय तक तरोताजा रख सकते हैं।

1 पानी की बोतल में मनीप्लांट रखा हुआ है तो उसका पानी नियमित रूप से बदलते रहें।

2 चाय बनाने के बाद चाय की पत्ती को फेंकने के बजाय गुलाब या मनीप्लांट के पौधे में डाल दीजिए। यह खाद का काम करेगा।

3 कमरे के भीतर रखे हुए पौधों को भी प्रकाश की आवश्यकता होती है तो सप्ताह में कम से कम एक बार उन्हें भी सूरज की रोशनी दें।

4 मछलियों के काँटे को पौधों की जड़ों में डाल दीजिए इससे पौधों को उचित लवण मिलेगा।

5 ज्यादा पानी डालने से भी पौधों की जड़ें सड़ जाती हैं। तो उचित मात्रा में ही पानी डालें। जितना पौधे की जरूरत हो।

6 पेड़ की लंबाई बढ़ाने के लिए उसकी शाखाओं को काट दें, इससे पौधा जल्दी बढ़ेगा।

7 सप्ताह में एक दिन पौधे के आस-पास की मिट्टी को खोदकर उसमें पानी दें। इससे पेड़ की जड़ों में हवा और पानी अच्छे से पहुँच पाएगा।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया