Daily Horoscope
✕

ऐसे करें कि‍चन को मैनेज

किचन टिप्स

Written By ND
Updated: शनिवार, 13 नवंबर 2010 (12:03 IST)
ND
रसोई घर में डिब्बों को सजाते समय कुछ बातों का ख्याल रखें तो अच्छा होता है। इसलिए योजना बनाकर रसोई घर के लिए उपयुक्त सामान खरीदें और इस तरह से सजाएँ कि आपका रसोईघर आकर्षक दिखे।

1. रसोई घर में एक ही प्रकार के डिब्बे न रखकर मिले-जुले यानी धातु, प्लास्टिक, शीशे के डिब्बों मर्तबानों व जारों का उपयोग करें।

2. रसोईघर के एक किनारे पर कोई अच्छा गमला भी रख सकते हैं, जिससे रसोई घर और अधिक आकर्षक दिखाई दे।

3. सभी डिब्बे अपनी उपयोगिता के अनुसार गृहिणी की पहुँच के अंदर ही हों। जैसे मसालों के सभी डिब्बे सबसे नजदीक हों, आचार के मर्तबान दूर, तेल, घी के डिब्बे ऑंच से दूर व ऑंटा, चावल, दाल आदि के डिब्बे नमी वाले स्थान से दूर रखें।

4. हर नया सामान भरते समय हर डिब्बे की सफाई व देखभाल बहुत जरूरी है, वरना सामान खराब हो जाने का डर रहता है। जब भी कोई भी सामान निकालें, सामान निकालकर तुरंत कपड़े से डिब्बा साफ कर यथा स्थान वापस रख दें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक