Hanuman Chalisa
✕

ऐसा हो आपका रसोई इंटीरि‍यर

Written By ND
Published: बुधवार, 23 मार्च 2011 (10:59 IST)
ND
हम सभी को कभी-कभी एक जैसी चीजों से बोरियत होने लगती है और महिलाओं का रसोई में सबसे ज्यादा वक्त गुजरता है। इसीलिए जैसे हम बाकी घर की सुंदरता का ध्यान रखते हैं, रसोई भी हमारे लिए उतनी ही अहम है।

हालाँकि रसोई की सुंदरता बनाए रखना आसान नहीं है क्योंकि इसकी रीमॉडलिंग में छोटे-छोटे खर्चे इतने हो जाते हैं कि बजट बिगड़ ही जाता है। अगर इसकी रीमॉडलिंग किसी प्रोफेशनल द्वारा भी कराई जाए तो खर्च में थोड़ा बहुत उलट-फेर हो सकता है क्योंकि किसी की भी मदद से रसोई बनवाने में आखिरी मिनटों में जो बदलाव होते हैं उसमें ज्यादा खर्च होने की संभावना होती है।

वे दिन गए जब मसाले बड़े-बड़े डिब्बों में रखे रहते थे जिसे निकालने में मशक्कत करनी पड़ती थी। आजकल डिब्बे ऐसे हों जो रसोई की ड्रॉयर में तो आ ही जाएं बल्कि जरूरत पड़ने पर डाइनिंग टेबल पर रखने में भी बुरे न लगें। इसीलिए अपनी रसोई की ड्रॉयर में मसाले रखने के खाने विभाजित कर दें और उसमें छोटे-छोटे डिब्बे लगाएँ।

अपनी रसोई में हल्के चटक रंगों का प्रयोग अच्छी लाइटिंग के साथ करें। जैसे सफेद, क्रीम, हल्के पीले रंगो के साथ रसोई बड़ी लगेगी। अगर रसोई में खिड़की है तो दिन में उसे जरूर खोलें जिससे रसोई में प्राकृतिक रोशनी आ सके।

इससे रसोई बड़ी लगेगी। यह जरूरी नहीं कि अच्छी रसोई के लिए हमेशा बहुत बड़े बजट या प्रोफेशनल की जरूरत पड़ती है। आप चाहें तो छोटे बदलावों से भी रसोई की काया पलट सकती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष