kalsarpa dosh calculator
✕

एग्जॉस्ट फैन : कि‍चन की जरूरत

Written By ND
Updated: सोमवार, 25 अक्टूबर 2010 (11:16 IST)
ND
अगर आप अपनी रसोई में ज्यादा तला-भुना खाना बनाती हैं तो वाकई आपको अपने किचन के लिए अच्छे एग्जोस्ट-फैन सिस्टम की जरूरत है। क्योंकि अकसर खाना बनाने की प्रक्रिया में ग्रीस और स्मोक के कण निकलते हैं जो अच्छा वैंटीलेटर सिस्टम न होने पर आपकी रसोई में जगह-जगह जम जाते हैं।

रसोई की छत, खिड़की, लाइट आदि पर इसी वजह से कई बार काले रंग की चिकनी परत जम जाती है। इसलिए अपने किचन के लिए एग्जोस्ट फैन सिस्टम खरीदते वक्त काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप एग्जोस्ट फैन सिस्टम लगवाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो इसका पूरा फायदा उठा पाएँगी...

1. गर्म हवा हमेशा ऊपर की ओर जाती है इसीलिए अपने किचन में एग्जोस्ट फैन सिस्टम चूल्हे के ठीक ऊपर लगवाना चाहिए। ताकि खाना बनाते वक्त का धुंआ, छौंक इत्यादि इधर-उधर जाए बिना सीधा ऊपर जाकर वेंटीलेट हो जाए।

2. एग्जोस्ट फैन सिस्टम खरीदते वक्त अपनी रसोई के आकार का भी ध्यान रखना चाहिए। आपकी रसोई अगर बड़ी है तो बाजार में उपलब्ध ऐसा एग्जोस्ट फैन सिस्टम खरीदे जिसका वेंटीलेशन सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो।

3. एग्जोस्ट फैन सिस्टम के साथ ही उसके साथ लगने वाला पाइप भी महत्वपूर्ण है। इसलिए पाइप की फिटिंग को कभी अनदेखा न करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया