Do it in North Direction | उत्तर दिशा में ये ना करें
ND
NDजरा सोचें, कि याद हम कुबेर व लक्ष्मी की दिशा में गंदगी को पनाह देंगे तो हमें आर्थिक विकास किस प्रकार प्राप्त होगा। ऐसे में हम अपने बिजनेस या कारोबार में एक कदम आगे व दो कदम पीछे हटते चले जाएँगे।
यहाँ तक कि हो सकता है कि दिन रात कठोर परिश्रम करने के बावजूद भी आर्थिक उन्नति हमसे काफी दूरी बनाएँ रखेगी। संक्षेप में कह सकते हैं कि धन का पर्याप्त लाभ लेने के लिये उत्तर दिशा में टॉयलेट का निर्माण ना कराएँ।
उत्तर दिशा में न ही झाडू, जूते, डस्टबिन या सीवर का गड्ढा होना चाहिए, बल्कि यह प्रयास करना चाहिए कि इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने वाली वस्तुओं को रखें, जैसे तुलसी के पौधे, सुंदर फूलों के पौधे, हरे भरे लॉन आदि।
