Hanuman Chalisa

बेडरूम के लिए बेडशीट चुन रहे हैं? तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

Updated: शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (16:58 IST)
घर में रहते हुए भी अधिकांश लोगों का ज्यादा समय बेडरूम में ही गुजरता है। ऐसे में बेडरूम का साफ-सुथरा और सजा हुआ होना मन को सुकुन देता है। बेडरूम की सजावट में केवल पर्दें, कोर्नर टेबल, तस्वीरें और फूलदान ही नहीं आते, बल्कि बेड पर बिछाई हुई बेडशीट भी आती है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप मौसम और दिवारों के रंग को देखते हुए सही बेडशीट का चुनाव अपने बेडरूम के लिए करें।
 
आइए, जानते हैं बेडरूम के लिए बेडशीट चुनते हुए आपको किन बातों का ध्यान देना चाहिए -
 
1. मौसम और अपनी सहूलियत के हिसाब से ही बेडशीट का चुनाव करें। जो दूसरों के घर कुछ देर देखने में अच्छी लगी थी, इस हिसाब से अपने घर के लिए बेडशीट का चुनाव न करें।
 
2. गर्मियों के मौसम में कॉटन की बेडशीट्स अच्छी रहती हैं लेकिन अगर मौसम सर्दियों का हो तो आप सिल्क, सैटिन, लिनेन जैसी बेडशीट्स का इस्तेमाल करें।
 
3. जिन बेडशीट को रोजान इस्तेमाल करना हो तो ध्यान दे कि वे रिंकल फ्री हो। रोजान इस्तेमाल के लिए रिंकल फ्री बेडशीट अच्छी रहती है और उन्हें आसानी से धोया जा सकता है।
 
4. जब कभी कॉटन बेडशीट खरीद रही हो, तो उसकी साइज पर विशेष ध्यान दें। ये भी याद रखें कि धोने के बाद ये थोड़ा सिकुड़ जाती है। कॉटन बेडशीट में भी कई वैरायटी आती है जैसे प्योर कॉटन, मिक्स कॉटन, नॉन-रिंकल कॉटन, हैंडलूम कॉटन आदि।
 
5. बेडशीट हमेशा उसी साइज का खरीदें जिसे गद्दे के अंदर चारों ओर से आसानी से मोड़ा जा सकें।
 
6. कभी-कभी व किसी खास मौके पर इस्तेमाल के लिए सिल्क बेडशीट एक अच्छा विकल्प है, ये आपके बेडरूम को क्लासी लुक देती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख