dharma sangrah
✕

इन टिप्स को अपनाएं और छोटे किचन को दिखाएं बड़ा

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (17:50 IST)
किचन, घर की एकमात्र ऐसी जगह होती है जहां सभी सदस्यों की जरूरतों और इच्छाओं का पूरा ख्याल रखा जाता हैं। यदि आपका किचन छोटा है और उसमें जगह कम है, तब उसे व्यवस्थित रखना एक मुश्किल काम हो जाता है। साथ ही आप ये भी चाहेंगे कि आपका किचन हल्का लगे और जबरदस्ती भरा हुआ न लगे। तो आइए, आपको बताएं छोटे किचन को व्यवस्थित जमाकर और बड़ा व हल्का दिखने के टिप्स -
 
1. किचन को साफ-सुथरा रखने के लिए घर में जितने मेंबर हो उन्हीं की हिसाब से लिमिटेड बर्तन बाहर रखे। बाकी बर्तन कहीं पैक करके रख दे और केवल मेहमानों के आने व जरूरत पड़ने पर ही उन्हें निकाले।
 
2.फर्श पर बर्तन रखने से जगह ज्यादा घिरती है और वे फैले हुए लगते है। आप बर्तनों को दीवार पर लटका सकते हैं, इसके लिए S शेप के हुक्स का इस्तेमाल करें।
 
3. किचन की दीवारों का भरपूर इस्तेमाल करें। यदि दीवार में अलमारी बनी हो तो उसमें बर्तन व अन्य राशन के सामान को व्यवस्थित रखें।
 
4. सभी सामान की एक जगह निश्चित कर दे। घर के स्दस्यों को बता दें कि किस सामान की कोनसी जगह आपने निर्धारित की हैं। सभी से सामान के इस्तेमाल के बाद उसे वापस वहीं रखने के लिए कहें। इससे किचन व्यवस्थित दिखेगा।
 
5. दीवारों की अलमारी या दराज में सामान को भरने की बजाए, उसकी जगह को विभाजित कर लें। इसके लिए आप लकड़ी के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब हर खंड में विशिष्ट बर्तन या सामान रखे, ऐसा करने से सामान जमा हुए दिखेगा और निकालने में भी आसानी होगी।
 
6. किचन के काउंटर पर इन्सेट स्टोरेज भी बनवा सकते हैं। इनमें बार-बार इस्तेमाल होने वाला सानाम रखें जैसे चाकू, चम्मच आदि।
 
7. एक जैसी चीजों को एक साथ रखें और क्रम अनुसार रखें। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख