here

Hanuman Chalisa

Monsoon Tips : बारिश के मौसम में घर को रखें कीड़ेमुक्त, जानिए खास टिप्स

घर में कीड़े होने का सबसे बड़ा कारण होता है घर की ठीक तरीके से सफाई न होना। ऐसे में कीड़े-मकोड़े कई बीमारियों को दावत भी देते हैं। बारिश का मौसम जहां प्रकृति की खूबसूरती को दर्शाता, वहीं इस मौसम में घर में कीड़े-मकोड़ों की एंट्री भी होना शुरू होती है। कीड़े जैसे चींटी, कॉकरोच, मक्खी, छिपकली आदि। इस वजह से ये कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं। 
 
आखिर कैसे बरसात के मौसम में घर को कीड़ों से दूर रखा जा सकता है, आइए जानें कुछ खास टिप्स।
 
1. सबसे पहले घर की ठीक तरीके से सफाई करें। यदि आप रोज ऐसा करते हैं, तो कीड़ों का होना कई हद तक कम हो जाएगा।
 
2. घर में मक्खी और चींटियों से बचने के लिए रोज फर्श पर फिनाइल और फिटकरी का पावडर मिलाकर नियमित पोंछा लगाने से धीरे-धीरे ये घर से गायब होना शुरू हो जाएंगे।
 
3. आपने अधिकतर सुना होगा कि मोरपंख यदि घर में लगा है तो इससे कीड़े-मकोड़ों का आगमन कम हो जाता है। यह बात बिलकुल ठीक है। यदि आप इनसे मुक्ति पाना चाहते हैं तो घर में मोरपंख लगाएं। आप इसे घर के अंदर भी लगाएं और अपने एंट्री गेट पर भी लगाएं।
 
4. यदि आप घर में छिपकली से परेशान हैं तो अंडे के छिल्के को दीवार पर फंसाकर रख दें। इसे इस तरह लगाएं कि ये गिरे नहीं। इसे दीवार से चिपका दें। कुछ समय में ही छिपकली कम होने लगेगी।
 
5. किचन में मक्खी-मच्छर भगाने के लिए 1 चम्मच कॉफी पावडर को तवे पर जलाकर धूनी दें। डाइनिंग टेबल से मक्खियों को दूर करने के लिए मेज के बीचोबीच पुदीने की पत्तियों का ताजा गुच्छा रखें।
 
6. घर के बीच-बीच में कपूर का धुआं दें। इससे घर में खूशबू तो बने रहेगी ही, साथ ही मक्खी-मच्छर भी कम होंगे।
 
7. कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाने के लिए कुछ उपयुक्त पौधे हैं, जैसे तुलसी, पुदीना व अजवाइन का पौधा अवश्य लगाएं। इससे घर में कीड़े-मकोड़े नहीं होंगे।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख