sawan somwar

Balcony Makeover Tips : अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत, अपनाएं खास टिप्स

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (15:58 IST)
एक खूबसूरत बालकनी की चाहत किसकी नहीं होती है, जहां पर कुछ समय सूकून से बैठा जा सके। गर्मियों के मौसम में ठंडी हवा के मजे और सर्दियों की धूप सेंकने के लिए घर में एक अच्छी-सी बालकनी से ज्यादा बेहतरीन जगह तो कोई और हो ही नहीं सकती। लेकिन इसका मजा तब और बढ़ जाता है, जब आपकी बालकनी देखने में बेहद खूबसूरत लगे। इसके लिए आपको अपनी बालकनी को खूबसूरत और अट्रेक्टिव बनाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
 
आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिसे अपनाकर आप भी सजा सकते हैं अपनी बालकनी को और आनंद ले सकते हैं कुछ सुकून के पलों का।
 
आप अपनी बालकनी को अट्रेक्टिव बनाने के लिए खूबसूरत फूलों को लगा सकते हैं, साथ ही घर में ताजगी बनी रहे, इसके लिए पेड़-पौधे भी लगाए जा सकते हैं।
 
वॉल प्लांट से आप अपनी बालकनी की शोभा बढ़ा सकते हैं।
 
अगर बालकनी में जगह कम है, तो गमले में फूल लगाएं। इससे फूलों को रखने में जगह भी कम लगेगी। दूसरा, इससे वहां हरियाली और अच्छी हवा भी आएगी।
 
दीवारों पर लाइट्स लगा सकते हैं।
 
बालकनी को सजाने के लिए आप चारों तरफ पौधे लगाकर बीच में टेबल सेट रख सकते हैं।
 
बालकनी को सुंदर दिखाने के आप रैलिंग, स्ट्रैंड या हैंगिंग प्लांट रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
 
बालकनी में बेड भी लगा सकते हैं, जहां बैठकर आप पढ़ भी सकते हैं और ताजी हवा का मजा भी ले सकते हैं।
 
रंग-बिरंगे फूलों से अपनी बालकनी को डेकोरेट करें। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख