रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

वीडियो गेम से परेशान पाल्ट्रो

वीडियो गेम से परेशान पाल्ट्रो -
हॉलीवुड अदाकारा ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने अपने बच्चों को खुश करने के लिए वीडियो गेम खरीदा और अब यही उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया है क्योंकि उनके बच्चे अब वीडियो गेम के आदी हो चुके हैं।

38 वर्षीय इस अदाकारा ने अपनी सात वर्षीय बेटी एप्पल और पाँच वर्षीय बेटे मोसेस को खुश करने के लिए एक वीडियो गेम खरीदा। अब हालत ऐसी हो गई है कि बच्चे वीडियो गेम में लगे रहते हैं और पाल्ट्रो उन्हें मना भी नहीं कर सकती।

पाल्ट्रो ने ट्विटर पर लिखा ‘‘मैं इन बच्चों को वीडियो गेम से कैसे छुटकारा दिलाऊँ।’’(भाषा)