dharma sangrah
✕

देव पटेल चूके, आरॅन टेलर ने जीता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार

Updated: सोमवार, 9 जनवरी 2017 (10:55 IST)
लॉस एंजिलिस। भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड' में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता श्रेणी में पुरस्कार से चूक गए। देव फिल्म 'लायन' में भूमिका के लिए नामित किए गए थे। 'नोकटर्नल एनिम्ल्स' के अभिनेता आरॅन टेलर जॉनसन ने इस श्रेणी में पुरस्कार हासिल कर सबको चौंका दिया।
 
इस श्रेणी में 'मूनलाइट' के महेरशला अली, 'हेल ऑर हाई वॉटर' के जे ब्रिजेस और 'फ्लोरेंस फोस्टर जेकिंस' के सिमोन हेल्बर्ग को भी नामित किया गया था। 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के अभिनेता देव पटेल को फिल्म 'लायन' में उनके सारू ब्रायर्ली के किरदार के लिए समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।
 
फिल्म में उनकी सह-कलाकार निकोल किडमैन भी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल कर पाने में नाकामयाब रहीं। इस श्रेणी में फिल्म 'फेन्सेज' के लिए नामित वायोला डेविस को यह पुरस्कार मिला।
 
पूर्व में दिए एक साक्षात्कार में देव ने कहा था कि पुरस्कार जीतने से अधिक वह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में फिल्म के नामांकन और साथ ही बेहतरीन अभिनेताओं के साथ नामित होकर बहुत खुश तथा उत्साहित हैं।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख