suvichar

होली पर पकवानों की भरमार

Written By WD
Updated: सोमवार, 10 मार्च 2014 (14:09 IST)
होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसकी खुमारी भी चढ़ने लगी है। पिचकारियां, रंग और व्यंजन माहौल को खुशनुमा बना रहे हैं। रंगों के इस पर्व के लिए महिलाओं की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी है।

त्योहार से जुड़ी हर रस्म का पालन करने में किसी तरह की कोई चूक न हो इसका ध्यान भी वे रख रही हैं। इसी के चलते महिलाएं त्योहार के चार दिन पहले से ही किचन में व्यस्त हो जाती हैं।

महिलाएं परिवार के हर सदस्य के पसंदीदा पकवान की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी है। होली में रंग खेलने के साथ ही स्वादिष्ट पकवानों का होना बेहद जरूरी है। तभी तो फैमिली के हर मेम्बर ने अपनी फरमाइश पहले से ही बता दी है।

FILE
इसलिए कोई मीठे में गुलाब जामु न, गुजिय ा व नारियल के लड्डू बना रही हैं। वहीं नमकीन में मठरी, मराठी चिवड़ा बना ही रही है। साथ ही खास होली के दिन दही बड़े और ढोकला तो अभी बाकी है। महिलाएं होली के दिन ही यह पकवान बनाएंगी ताकि मेहमानों को तुरंत गरमा-गरम सर्व कर सकें।

होली के त्योहार के साथ कई तरह की रस्में जुड़ी हुई हैं। उन नियमों के पालन की तैयारियां भी अभी से शुरू हो रही है। गांव की महिलाएं गोबर का बल्ला तैयार कर रही हैं। इसका उपयोग होलिका दहन की पूजा के लिए होता है। वे कहती हैं कि बुराइयों के अंत के लिए किए जाने वाले होलिका दहन में पूरे रीति-रिवाज के साथ पूजा होती है और इन गोबर के बल्ले का माला बनाकर होली का दहन के दौरान अर्पित किया जाएगा।

साथ ही किचन में विभिन्न व्यंजनों की महक घुलने को बेताब है। गुजिया, कचौरी और मठरी के साथ-साथ गरमा-गरम नाश्ते के लिए मेन्यू भी डिसाइड किए जा रहे है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kamika Ekadashi 2026 : सावन में कब है कामिका एकादशी? जानें क्यों खास है यह एकादशी, जानें पूजा विधि और कथा

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

श्रावण मास में करें ये 10 आसान उपाय, पूरे साल मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद