Daily Horoscope
✕

होली खेलें मगर संभलकर

होली खेलने से पूर्व अपनाएँ टिप्स

Written By WD
Updated: शनिवार, 19 मार्च 2011 (11:27 IST)
ND

* अगर आपको तेल लगाना अच्छा नहीं लगता है तो कोई लोशन लगा लें। इसके उपयोग के बाद आप जितना भी रंग लगाना चाहें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आपकी त्वचा पर पक्का रंग नहीं चढ़ पाएगा।

* होली खेलते समय अपने आँखों के आस-पास और पलकों पर भी तेल लगा लें। इससे आपको आँखों को रंगों से बचाव करने में मदद मिलेगी।

* अगर सूखा रंग आपकी आँखों में चला गया है तो आँखों को साफ पानी से धोएँ। बार-बार धोने पर आँखों में कोई परेशानी नहीं होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप आँखों को मसले नहीं, इससे आँखों में जलन होगी। साथ ही आँखों के खराब होने का भी डर रहेगा।

* रंग खेलने के थोड़ी देर बाद आँखों में गुलाब जल डाल कर आराम कर लें। इससे आपकी आँखें ठीक हो जाएँगी।

आपका होली खेलने का कार्यक्रम पूरा हो गया है और अब आप नहाने की तैयारी में हैं तो हमारे द्वारा बताई जा रही कुछ बातों को आप जरूर ध्यान रखें...

* नहाने से एकाध घंटा पूर्व आप मुलतानी मिट्टी को भिगो दें। नहाते समय रंगी त्वचा पर भिगोई हुई मुलतानी मिट्टी लगाएँ और थोड़ी देर सूखने दें। तत्पश्चात उसे धोएँ। यह शरीर का रंग छुड़ाने में काफी हद तक मदद करेगा।

ND
* बेसन, मीठा तेल और मलाई- इन तीनों को जरूरत के अनुसार लेकर हल्का सा पानी मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे और हाथ-पाँव पर लगाएँ और सूखने के बाद हाथ से मसलकर निकाल दें। इससे आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।

* या फिर दो चम्मच नींबू के रस में आधी कटोरी दही मिलाकर रंगवाले हिस्सों में लगाएँ और ताजे या गरम पानी से नहा लें। इससे भी आपका रंग जरूर उतर जाएगा।

* अगर शरीर पर काफी गाढ़ा रंग चढ़ गया है और उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है तो आप केरोसिन में एक कपड़ा भिगोकर कलर वाले स्थान पर हल्के हाथ से मसलें। इससे आपके शरीर पर लगा रंग जल्द ही छू मंतर हो जाएगा।

* नहाने के बाद शरीर पर क्रीम लगाना न भूलें।

अगर आप होली खेलने से पहले ही हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को अपना लेते हैं तो किसी भी प्रकार के रंगों का कोई प्रभाव आपके शरीर पर नहीं रहेगा। और आप सही मायने में होली के त्योहार का लुत्फ उठा पाएँगे।

Show comments

सभी देखें

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

सभी देखें

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव