Hanuman Chalisa
✕

होलिकोत्सव

Written By ND
Updated: शनिवार, 16 मार्च 2024 (14:33 IST)
holi
फागुन का महीना आते ही सारा वातावरण जैसा रंगीन हो जाता है और हो भी क्यों न, रंगों के त्योहार की बारी जो रहती है। फाल्गुन पूर्णिमा को रंग, उत्साह, मस्ती और उल्लास का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम है होली।
 
यह त्योहार जाति-भेद, ऊँच-नीच, अमीरी-गरीबी से ऊपर उठकर मित्रता और भाई-चारे का त्योहार है। यह दिन तो दुश्मनों के भी गले मिलने का दिन होता है।
 
बच्चे-बूढ़े, स्त्री-पुरुष जिसे देखो वह इस दिन रंग और उल्लास में डूबा रहता है। गम भूलने और खुशियों में वृद्धि करने अर्थात प्यार देने और प्यार लेने के इस त्योहार का नाम होलिकोत्सव है।
 
सम्मिलन, मित्रता और एकता के इस पर्व का नाम होली है। यह एक सामाजिक पर्व तो है ही, एकता और भाईचारे का त्योहार होने के कारण यह राष्ट्रीय त्योहार भी है।
 
होली पर धरती तरह-तरह के रंगों से सराबोर हो जाती है। रंगों की भूमिका हर भारतीय उत्सव में कहीं न कहीं अपना अलग असर रखती है। दीपावली की आतिशबाजी से झरते रंगीन गुल हों, रक्षाबंधन की रंगों से सजी-धजी राखियाँ हों, ईद और दशहरे पर सिलवाए गए नए वस्त्र हों, रंग का महत्व हर जगह मौजूद है। फिर होली तो रंगों का ही त्योहार है। रंगों की बरसात भी ऐसी कि सारा जहान बौरा जाए। बसंत की हवा के जवान झोंके, फागुन की मस्ती और रंगों का सुरूर किसे पागल नहीं कर देगा?
 
प्रकृति आपके साथ है। बसंत ने वातावरण रच दिया है। देर किस बात की है- उठाइए रंग और कर दीजिए हर उस चेहरे को रंगीन जो स्नेह चाहता है, प्यार चाहता है, मोहब्बत चाहता है, अपनापन चाहता है और चाहता है कि यह रिश्ता होली गुजर जाने के बाद भी बना रहे। तब तक बना रहे जब तक जीवन है। हर वर्ष उसकी याद दिलाने होली आती रहेगी।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Weekly Horoscope: 05 अक्‍टूबर से 11 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में एकादशी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

कब है इंदिरा एकादशी? जानें इसका महत्व, पूजन विधि और पौराणिक कथा