dharma sangrah
✕

यहां होती है होली पर 'मेघनाद' की पूजा

मेघनाद को पूजने वाला गांव

Written By WD
Updated: मंगलवार, 11 मार्च 2014 (11:58 IST)
बात चौंकाने वाली जरूर है लेकिन यह सच है। बुराई के प्रतीक रावण के बाहुबलि पुत्र मेघनाद को आदिवासी न केवल अपना आराध्य मानते हैं बल्कि उन्हें पूजते भी है। यही नहीं होलिका दहन के दूसरे दिन यानि धुलेंडी को मेघनाद के नाम पर बाकायदा एक बड़े मेले का आयोजन भी करते हैं।

मेघनाद को पूजने के लिए एक ऐसा ही मेला जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर केवलारी विकासखंड के ग्राम पांजरा में धुलेंडी को लगता है। इलाके के लोगों का दावा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा मेघनाद मेला है। इस ऐतिहासिक मेले की खासियत यह है कि इसमें तकरीबन 20 से 25 गांव के आदिवासी जुटते हैं।


खंभा होता है पूजा का प्रतीक :

यूं तो मेघनाद की कोई प्रतिमा नहीं है लेकिन पूजा के प्रतीक के रूप में 60 फीट ऊंचाई वाले खंभों को गांव के बाहर गाड़ा जाता है वहीं इस खंभे पर चढ़ने के लिए लगभग 30 फीट की खूंटी लगाई जाती हैं। एक तरह से यह मचान तैयार हो जाती है। जिस पर तीन लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाती है। आदिवासी इसी खंभे के नीचे पूजा अर्चना करते हैं।


मनोकामना पूरी होने पर उपक्रम :

मेघनाद मेले में मनोकामना पूरी होने पर ऐसे महिला-पुरुषों को मचान पर ले जाकर पेट के सहारे लिटाकर खंभे के ऊपरी सिरे में लगी चारों तरफ घूमने वाली लकड़ी से बांधकर घुमाया जाता है।

अपनी मन्नतों के आधार पर उसे 60 फीट ऊंचे मंच में घूमना होता है जो मेले का बड़ा आकर्षण होता है। झूलते समय मन्नत वाले व्यक्ति के ऊपर से नारियल फेंका जाता है। इस दौरान आदिवासी हक्कड़े बिर्रे का जयघोष करते हुए वातावरण को गुंजायमान करते हैं ।


Show comments

सभी देखें

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 17 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट