Daily Horoscope
✕

महीना है फाग का

Written By ND
Published: शुक्रवार, 7 मार्च 2014 (12:56 IST)
- ठाकुरदास कुल्हाड़ा

FILE


होरी और रसिया की, मदमाती राग का
आ गया सखी री, महीना है फाग का

कलियों पर झूमते, गुनगुनाते गीत
साज रहे सतरंगी, साज सखी बाग का।

झूम रहीं खेतों में, गेहूं की बालियां
सरसों की पियरी संग, जागे अनुराग का

साज गई बौरों से अमुआ की डालियां
वन-वन मदिराते महुआ की मांग का

कोयलिया कूक सखी गूंज रहीं मधुरिम
कण-कण उल्लास भरा ग्रामवन भांग का

गरमाने लग गई सूरज की रश्मियां
धर रहीं रूप सखी काम भरी आग का

तन मन में भरने लागीं सखी मस्तियां
रसरंग डूबने चुनरिया संग पाग का

रंगों गुलालों से रसभीने अंगों पर
प्यार मनुहार भरे सतरंगी दाग का।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

Weekly Horoscope: 12 अक्‍टूबर से 18 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर 2026: 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 11 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय