dharma sangrah
✕

होली : रंग छुड़ाते वक्त रखें 5 बातों का ध्यान

Written By WD
Updated: शनिवार, 26 मार्च 2016 (15:56 IST)
निर्मला अग्रवाल 
होली या रंगपंचमी पर रंग खेलने के बाद त्वचा पर जमा हुआ रंग छुड़ाना काफी मशक्कत भरा काम है। जैसे-तैसे रंग छुड़ाने के बजाए कुछ बातों का ध्यान रखकर आप त्वचा को सुरक्षि‍त रख सकते हैं। जरूर जानि‍ए, कौन-सी हैं वे 5 बातें -  



1 रंग निकालने का सबसे आसान और सुरक्षि‍त तरीका है तेल का इस्तेमाल। नारियल के तेल में रुई के फाहे को डुबोकर इससे धीरे-धीरे रंग निकालें। इससे जलन नहीं होगी और रंग भी छूट जाएगा।

2 ध्यान रहे रंग छुड़ाने के लिए कभी भी कपड़े धोने का साबुन, मिट्टी का तेल या चूने के पानी का प्रयोग ना करें। इससे आपकी त्वचा क्षतिग्रस्त हो सकती है और बाद में जलन पैदा हो सकती है।

 
 
3 आटे में तेल, हल्दी मिलाकर उबटन तैयार करें। अब इसे लगाकर रखने के बजाए चेहरे और त्वचा पर रगड़ते रहें जब तक मैल और रंग साफ न हो जाए। यह आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

4 त्वचा पर सीधे नींबू, सिरका या सि‍ट्रि‍क चीजें लगाने से परहेज करें यह त्वचा में तेज जलन पैदा कर सकती हैं। यदि होली खेलने के पहले ही पूरे शरीर पर कोई भी ऑइल अच्छी तरह लगा लिया जाए तो रंग निकालने में आसानी होती है।

 
5 यदि शरीर पर ग्रीस, ऑइल पेंट या कोई ऐसा ही पदार्थ लगा हो तो सफेद तिल को पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें। शरीर पर 10 मिनट लगाकर रखें, रंग खुद-ब-खुद छूट जाएगा।
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!