ramcharitmanas

रंगपंचमी पर कौन से देवी-देवता देते हैं आशीर्वाद

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2023 (14:25 IST)
पौराणिक मान्यता के अनुसार रंगों का उत्सव चैत्र मास की कृष्ण प्रतिपदा से लेकर पंचमी तक चलता है। इसलिए इसे रंग पंचमी कहा जाता है। इस दिन दिन शोभा यात्राएं निकाली जाती है और होली की तरह देव होली के दिन भी लोग एक दूसरे पर रंग और अबीर डालते हैं। रंगपंचमी के दिन कौनसे देवी और देवाता की पूजा करते हैं?
 
देवताओं की होली : जिस प्रकार कार्तिक पूर्णिमा देवताओं की दिवाली मानी गई है उसी प्रकार रंग पंचमी को देवताओं की होली माना गया है। यह त्योहार देवताओं को समर्पित है क्योंकि हिरण्याकश्यप का वध होने के बाद सभी देवी और देवताओं ने रंगपंचमी के दिन रंगोत्सव मनाया था। यह सात्विक पूजा आराधना का दिन होता है। मान्यता है कि कुंडली के बड़े से बड़े दोष को इस दिन पूजा आराधना से ठीक हो जाते हैं।
 
किस देवता को कौनसा रंग करें अर्पित : इस दिन भगवान नृसिंह के साथ ही माता लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। धन लाभ पाने और गृह कलेश दूर करने के लिए भी यह रंग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। इस दिन श्रीहरि विष्णु, श्री कृष्ण, प्रभु श्री राम को पीला रंग अर्पित कर सकते हैं। मां लक्ष्मी, बजरंगबली और भैरव महाराज को लाल रंग अर्पित करें। मां बगलामुखी को पीले रंग का अबीर अर्पित करें। सूर्यदेव को लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। शनि देव को नीला रंग अर्पित करें।
श्रीकृष्ण एवं राधा : इस दिन श्री राधारानी और श्रीकृष्‍ण की आराधना की जाती है। राधारानी के बरसाने में इस दिन उनके मंदिर में विशेष पूजा और दर्शन लाभ होते हैं। कहते हैं कि इसी दिन श्रीकृष्ण और राधा ने फाग उत्सव मनाया था। 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख