suvichar

Ranga Panchami 2020 : सूखे रंगों से मनाएं रंग पंचमी पर्व, जानें 13 उपयोगी बातें

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (16:10 IST)
Ranga Panchami Festival
 
चैत्र मास की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि को रंग पंचमी पर्व मनाया जाता है। यह होली का ही एक रूप है, जो देश के कई क्षेत्रों में बहुत ही उल्लास और आनंद के साथ मनाया जाता है। 
 
इस पर्व का मजा आप दुगना कर सकते हैं, अगर आप अपनाएंगे ये 13 उपयोगी बातें... 
 
* सूखे रंगों का अधिक प्रयोग करें।
 
* प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। वे आसानी से साफ हो जाते हैं।
 
* गुब्बारों में पानी भरकर न खेलें। 
 
* जब होली खेलना पूरा हो जाए तभी नहाने जाएं। बार-बार नहाने से पानी बरबाद होता है।
 
* घर के बाहर होली खेलें। घर में होली खेलने से घर गन्दा होगा तथा उसे धोने में अतिरिक्त पानी खर्च होगा। 
 
* पुराने व गहरे रंगों वाले कपड़े पहनें ताकि आसानी से धोया जा सके। 
 
* खेलने से पहले अपने बालों में तेल लगा लें। इसकी वजह से चाहे जितना भी रंग बालों में लगा हो एक ही बार धोने पर निकल जाता है। 
 
* अपनी त्वचा पर भी कोई क्रीम या लोशन लगाकर बाहर निकलें, इससे आपकी त्वचा रासायनिक रंगों के प्रभाव से खराब नहीं होगी। 
 
* अपने नाखूनों पर भी नेलपॉलिश अवश्य कर लें ताकि रंगों और पानी से वे खराब होने से बचें। 
 
* बालों में तेल और त्वचा पर क्रीम लगाना भूल भी गए हों तो होली खेलने के तुरन्त बाद रंग लगी त्वचा और बालों पर थोड़ा नारियल तेल हल्के मलें, रंग निकलना जाएगा। 
 
कम पानी में घर की सफाई : * दो बाल्टी पानी लें, एक में डिटर्जेंट का पानी लें, दूसरी में सादा पानी लें। दो स्पंज के बड़े-बड़े टुकड़े लें। जिस हिस्से में रंग लगे हों वहां साबुन वाले स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें। 
 
* इसके बाद साफ पानी वाले स्पंज से उस जगह को साफ कर लें।
 
* अंत में साफ पानी से उस जगह को धोकर सूखे कपड़े अथवा वाइपर से जगह को सुखा लें।
 
- राजश्री 

ALSO READ: होली दहन और धुलेंडी के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख