dharma sangrah
✕

Ujjain Mahakal: श्री महाकाल मंदिर में अर्पित फूलों से बने गुलाल से होली खेलेंगे भोलेनाथ

छ: मार्च संध्या आरती बाद होली पूजन व होलिका दहन: सात मार्च को प्रातः धुलेंडी

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2023 (14:54 IST)
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा व पंचांग के अनुसार सोमवार 6 मार्च को संध्या आरती में श्री महाकाल बाबा को मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की जाएगी। अन्य मंदिरों में भी गुलाल अर्पित होगा। संध्या-आरती पश्चात शासकीय पूजारी घनश्याम व अन्य पुजारी, पुरोहित गण होलिका पूजन करेंगे। तत्पश्चात होलिका दहन श्री महाकाल मंदिर प्रांगण में होगा। 
 
सात मार्च प्रातः धुलेंडी होंगी। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि बाबा श्री महाकाल को 7 मार्च प्रातः भस्म आरती में विशेष पुष्प-गुलाब ( श्री महाकालेश्वर मंदिर में अर्पित फूलों से बनाया गया गुलाल) अर्पित किया जाएगा औ यह उपलब्ध भी रहेगा। अन्य सभी से विशेष अनुरोध व निर्देश है कि अन्य किसी भी प्रकार का गुलाल लेकर न आएं।
चैत्र प्रतिपदा अर्थात 8 आठ मार्च से  ददयोदक आरती, भोग आरती व संध्या आरती के समय मे आंशिक परिवर्तन होगा जबकि प्रातः होने वाली भस्म आरती व रात्रि की शयन आरती के समय यथावत रहेंगें।
 
ददयोदक आरती :- वर्तमान में प्रातः  7.30 से प्रारम्भ होती थी अब  7.00 से 7.45 में होगी
 
भोग-आरती :- वर्तमान में प्रातः 10.30 से प्रारंभ होती थी सब 10.00 से 10.45 में होगी
 
सन्ध्या-आरती :- वर्तमान में 6.30 बजे से प्रारम्भ होती थी वह 7.00 से 7.45 में होगी।
 
(उज्जैन संचार नेटवर्क)

Show comments

सभी देखें

दिवाली पर घर लाएं मिट्टी के सेठ-सेठानी और मकान, जानिए क्यों माना जाता है इन्हें शुभ

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

कब है गोवर्धन पूजा? पूजन में क्या-क्या चढ़ाया जाता है? जानें सामग्री और अन्नकूट के व्यंजन की लिस्ट

Diwali 2026: नरक चतुर्दशी पर क्यों मनाई जाती है काली चौदस और मां काली को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय

4 या 5 नवंबर, कब है रमा एकादशी?

दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाते हैं ये दीप? जानिए परंपरा का महत्व

नरक चतुर्दशी पर कितने दीपक जलाए जाते हैं? जानिए इन दीपों से जुड़ी मान्यताएं और महत्व

अगला लेख