dharma sangrah
✕

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 12 मार्च 2025 (15:15 IST)
Holika Dahan 2025: हिंदू पंचांग अनुसार 13 मार्च 2025 गुरुवार को होलिका दहन होगा। इस बार भद्रा काल रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन करना चाहिए या नहीं। भद्राकाल में कब से कब तक रहेगा? ऐसे में होलिका पूजा और होली दहन का शुभ मुहूर्त क्या है। पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे से प्रारंभ होगी और 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी।
 
होलिका दहन पर भद्रा का विचार: 
1. शास्त्रों के अनुसार भद्रा तीन लोक में विचरण करती है- पाताल लोक, धरती लोक और आकाश लोक। 
2. वर्तमान में 13 मार्च को भद्रा का वास धरती पर रहेगा। 
3. कहते हैं कि जब भद्रा धरती वासा हो तब पर्व त्योहारों पर नियमों का पालन करना चाहिए। 
4. शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के दिन भ्रदा के पूंछ काल में पूजा कर सकते हैं और भद्रा की समाप्ति के बाद होलिका दहन कर सकते हैं। 
5. दिल्ली टाइम के अनुसार भद्रा का पूंछ काल शाम को 06:57 से रात्रि 08:14 तक रहेगा और इसका मुख काल रात्रि 08:14 से रात्रि 10:22 तक रहेगा।
6. उपरोक्त मान से शाम को 7:30 से रात्रि 08:00 के बीच होलिका की पूजा कर सकते हैं। यही सही मुहूर्त है।
7. होलिका की पूजा के बाद रात्रि को 10:44 के बाद होलिका दहन का मुहूर्त है। 
8. हालांकि कुछ ज्योतिष कह रहे हैं कि भद्राकाल पूर्णत: मध्यरात्रि 11:26 पर समाप्त होगी इसलिए मध्यरात्रि 11:26 से से 12:30 के बीच होलिका दहन करें।
होलिका दहन की पूरी पूजा विधि- Holika Dahan Puja vidhi:-
1. सबसे पहले होलिका पूजन के लिए पूर्व या उत्तर की ओर अपना मुख करके बैठें।
2. अब अपने आस-पास पानी की बूंदें छिड़कें।
3. गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाएं।
4. थाली में रोली, कच्चा सूत, चावल, फूल, साबुत हल्दी, बताशे, फल और एक कलश पानी रखें।
5. नरसिंह भगवान का स्मरण करते हुए प्रतिमाओं पर रोली, मौली, चावल, बताशे और फूल अर्पित करें।
6. अब सभी सामान लेकर होलिका दहन वाले स्थान पर ले जाएं।
7. अग्नि जलाने से पहले अपना नाम, पिता का नाम और गोत्र का नाम लेते हुए अक्षत (चावल) में उठाएं और भगवान गणेश का स्मरण कर होलिका पर अक्षत अर्पण करें।
8. इसके बाद प्रहलाद का नाम लें और फूल चढ़ाएं।
9. भगवान नरसिंह का नाम लेते हुए पांच अनाज चढ़ाएं।
10. अब दोनों हाथ जोड़कर अक्षत, हल्दी और फूल चढ़ाएं।
11. कच्चा सूत हाथ में लेकर होलिका पर लपेटते हुए परिक्रमा करें।
12. आखिर में गुलाल डालकर चांदी या तांबे के कलश से जल चढ़ाएं।
13. इसके बाद होलिका दहन होता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख