dharma sangrah
✕

आर्थिक तंगी से देगा छुटकारा, होली का यह बड़ा उपाय

Updated: मंगलवार, 7 मार्च 2017 (14:06 IST)
अगर आप लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो यह उपाय आजमाना ना भूलें। यह उपाय थोड़ी मेहनत मांगता है लेकिन इसके परिणाम सुखद आते हैं। जिस स्थान पर होलिका जलने वाली हो, उस स्थान पर गड्ढा खोदकर अपने मध्यमा अंगुली के लिए बनने वाले छल्ले की मात्रा के अनुसार चांदी, पीतल व लोहा दबा दें।

फिर मिट्टी से ढककर लाल गुलाल से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। जब आप होलिका पूजन को जाएं, तो पान के एक पत्ते पर कपूर, थोड़ी-सी हवन सामग्री, शुद्ध घी में डुबोया लौंग का जोड़ा तथा बताशे रखें। दूसरे पान के पत्ते से उस पत्ते को ढक दें और सात बार परिक्रमा करते हुए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।

परिक्रमा समाप्त होने पर सारी सामग्री होलिका में अर्पित कर दें तथा पूजन के बाद प्रणाम करके घर वापस आ जाएं। अगले दिन पान के पत्ते वाली सारी नई सामग्री ले जाकर पुनः यही क्रिया करें। जो धातुएं आपने दबाई हैं, उनको निकाल लाएं। फिर किसी सुनार से तीनों धातुओं को मिलाकर अपनी मध्यमा अंगुली के माप का छल्ला बनवा लें। 15 दिन बाद आने वाले शुक्ल पक्ष के गुरुवार को छल्ला धारण कर लें। जब तक आपके पास यह छल्ला रहेगा, तब तक आप कभी भी आर्थिक संकट में नहीं आएंगे। यह उपाय चल रही घोर आर्थिक तंगी में बेहद कारगर हैं। 

ALSO READ: होलिका दहन व पूजन की प्रामाणिक विधि, 10 प्रमुख बातें

Show comments

सभी देखें

दीपावली की रात इन संकेतों को माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

दीपावली पर कैसे शुरू हुई रंगोली बनाने की परंपरा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दीपावली पर क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए पौराणिक मान्यताएं

भाई दूज पर क्यों की जाती है यमराज की पूजा? जानिए इसकी रोचक धार्मिक परंपरा

सभी देखें

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Diwali Puja Rules: दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी की आरती करें या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष और शास्त्र

क्‍यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण और गायों का पूजन से क्‍या है संबंध?

दिवाली 2026: रात में कब करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Dhanteras 2026: सोना नहीं खरीद पा रहे? धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगला लेख