ramcharitmanas

होली 2018: कब है होली, जानिए होलिका दहन के शुभ पूजन मुहूर्त

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (12:01 IST)
इस बार होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6.26 मिनट से लेकर 8.55 मिनट तक है
 
रंग, गुलाल से भरा मस्ती में रचा-बसा  मनमोहक पर्व है होली। इस वर्ष यह 2 मार्च 2018 को मनाया जाएगा अर्थात् 1 मार्च को होलाष्टक समाप्ति के साथ होलिका दहन होगा और 2 मार्च को रंगों के साथ त्योहार मनाया जाएगा। 
 
क्या है होलिका पूजन मुहूर्त? 
 
 इस बार होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6.26 मिनट से लेकर 8.55 मिनट तक है। होलिका से जुड़ी अलग-अलग परंपरा है। कहीं-कहीं होलिका की आग घर ले जाई जाती है। उस आग से घर में रोटी बनाने को शुभ माना जाता है। 
 
भारत ही नहीं विदेशों में भी होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होलिका दहन जिसे छोटी होली भी कहा जाता है, कई स्थानों पर इसे होलिका दीपक भी कहा जाता है। इसे होली से एक दिन पहले मनाया जाता है।  होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि होली शब्द हिरण्याकश्यप की बहन होलिका के नाम पर पड़ा है। कहा जाता है कि होलिका के पास एक ऐसा कपड़ा था जिसे पहन पर आग में नहीं जलते थे। होलिका ने अपने भाई की बात मानते हुए हिरण्याकश्यप के बेटे प्रह्लाद को लेकर होलिका चिता पर बैठ गई थी। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होली जल कर भस्म हो गई और प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ। तभी से इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही इस त्योहार को प्रेम के त्योहार के रूप में लोग मनाते हैं। लोगों का मानना है कि इस दिन लोग आपस के मन मुटावों को भूलकर आपस में प्रेम भी भावना से आपस में मिलते हैं और अपने पुराने गिले शिकवों को भुला देते हैं।
 
होलिका दहन 2018: होलिका दहन पूजा और शुभ मुहूर्त 
 
होलिका दहन मुहूर्त- 18:16 बजे से 20: 47 बजे (अवधि- 2 घंटे और 30 मिनट)
भद्र पच्छा- 15:54 से 16:58 अपराह्न
भद्र मुखा- 16:58 बजे से शाम 18:45 बजे
 
रंग वाली होली 2 मार्च 2018 को मनाई जाएगी। 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

शुक्र और शनि का समसप्तक योग, 4 राशियों के लिए धन का योग, पलट जााएगी किस्मत

Fourth Sawan Somwar: सिर्फ जल चढ़ाना काफी नहीं, चौथे सावन सोमवार पर करें ये 5 महाउपाय

अगला लेख