sundarkand

होली पर काली हल्‍दी के टोटके : बीमारी, क्लेश और धन की कमी दूर करना है तो ये आपके काम के हैं

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (15:40 IST)
होली पर चमत्कार करती है काली हल्‍दी
 
 
होली का पर्व जहां मस्ती , रंग और ठिठोली के लिए जाना जाता है वहीं इस पर्व पर सेहत, सौन्दर्य, धन, सफलता, प्रगति, नौकरी, करियर, विवाह, संतान प्राप्ति, व्यवसाय में उन्नति, नजर उतारने, आपसी रिश्तों में तनाव और अन्य मनचाही कामना पूर्ति के लिए आश्चर्यजनक अचूक टोटके भी आजमाएं जाते हैं। होली पर काली हल्‍दी के टोटके काफी प्रचलित हैं। 
 
 
1- यदि परिवार में कोई व्यक्ति निरन्तर अस्वस्थ् रहता है, तो होली के दिन सुबह आटे की 2 लोई बनाकर उसमें गीले चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी मात्रा में पिसी काली हल्दी को दबाकर मरीज के ऊपर से 7 बार उतार कर गाय को खिला दें।
 
होली के उपरांत लगातार 3 गुरुवार यह टोटका आजमाए, आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा। 
 
 2- कई बार आपको समझ नहीं आता कि आप क्यों बीमार हो रहे हैं, क्यों अचानक से सफलता मिलते-मिलते रह जाती है, सर्वगुण संपन्न होने के बावजूद विवाह नहीं हो रहा है या आपको लगता है जैसे आपके धन को कोई टोक लग गई है तो इस उपाय को होली के दिन अवश्य आजमाएं। काले कपड़े में काली हल्दी को बांधकर 7 बार ऊपर से उतार कर होली की अग्नि में भस्म कर दें। 
 
3- यदि आपके पास धन तो बहुत आता है लेकिन रूकता नहीं है, तो आपको यह उपाय अवश्य करना चाहिए। होलिका दहन के दिन चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर व सिन्दूर को साथ में रखकर सजी हुई होली की पूजन कर डिब्बी के साथ 7 प्रदक्षिणा करें फिर स्पर्श करवा कर धन रखने के स्थान पर रख दें। धन आपके पास रूकने लगेगा। 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख