Hanuman Chalisa

होली पर क्यों नहीं करना चाहिए भांग का नशा, जानिए 6 विशेष बातें

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (11:56 IST)
* होली पर भांग से सावधान रहें, जानिए 6 विशेष बातें
 
-सरफ़राज़ ख़ान
 
भांग की वजह से दिल की धड़कन व ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है जिससे कि मस्तिष्क को नुकसान हो सकता है, साथ ही गर्भवती महिलाओं में भ्रूण पर भी असर हो सकता है। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल के मुताबिक भांग से मनोवैज्ञानिक और कॉग्निशन व सर्कुलेशन पर असर होता है। यूफोरिया, एंजाइटी से होने वाले बदलावों के चलते याददाश्त और साइकोमोटर परफॉर्मेंस भांग लेने के बाद सामान्य असर से तीन गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
 
भांग का सेवन करने से हृदयगति व ब्लडप्रेशर में बदलाव के हृदय संबंधी बीमारी के गंभीर परिणाम सामने आते हैं। इसका क्रॉनिक प्रभाव दिमाग पर पड़ने के साथ ही ड्रग की तरह लत भी लग सकती है। भांग से यूटेरो में उल्टा असर हो सकता है और इसकी वजह से मस्तिष्क के विकास में गड़बड़ी संभव है और बाद में बोधन क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है।

भांग के परिणाम धूम्रपान की तरह ही होते हैं, जो तम्बाकू को धूम्रपान के तौर पर लेते हैं इसलिए इससे परहेज करना चाहिए। कम उम्र के लोगों में इसका असर वयस्कों की तुलना में कहीं ज्यादा होता है।
 
कुछ तथ्य
 
* बहुत ज्यादा भांग लेने वालों में इसके उल्टे परिणाम के तौर पर दिमागी हालत गड़बड़ाना और क्रॉनिक सिजोफ्रेनिया जैसी समस्याएं होती हैं, भले ही कुछ लोग इसे लेना बंद कर दें।
 
* भांग लेने वाले कुछ लोगों की दिमागी स्थिति अतिसंवेदनशील हो सकती है और इससे खतरे में पलटाव उन लोगों में बढ़ जाता है, जो पहले से ही इस तरह की समस्या के शिकार हों और यह उन लोगों में कहीं ज्यादा होने की संभावना होती है, जो सिजोफ्रेनिया से ग्रसित होते हैं।
 
 
* भांग दिमागी हालत की समस्या वालों में और इसकी गिरफ्त में आने यानी दोनों के लिए ही घातक है।
 
* दिमाग से जुड़े सिजोफ्रेनिया के मामले में कई मामले दर्ज हो चुके हैं जिन्होंने लंबे समय तक भांग का सेवन किया और जिसकी वजह से वे समस्या के शिकार बने। सोच में गड़बड़ी और स्पष्ट एकाग्रता न हो तो इससे याददाश्त पर असर पड़ता है।
 
* भांग लेने से शराब जैसी स्थिति होती है इसलिए इसे लेने के बाद गाड़ी न चलाएं।

 
* शराब, धूम्रपान और भांग को लोग अकसर एकसाथ ले लेते हैं।
 
(लेखक स्टार न्यूज़ एजेंसी से जुड़े हैं।)

ALSO READ: प्रेम और ख़ुशी का प्रतीक है होली, ऐसे रखें अपनी सेह‍त का ख्याल

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mangla Gauri Vrat 2026: तीसरा मंगला गौरी व्रत 2026: जानिए पूजन का महत्व, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

Guru Gochar 2026: गुरु का बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

अगला लेख