Daily Horoscope
✕

होली के 4 प्रचलित लोकगीत - अवध में होली खेलैं रघुवीरा

Updated: मंगलवार, 7 मार्च 2017 (14:03 IST)
होली का पर्व रंग-उमंग, मौज-मस्ती, ढोल-ढमाके, गीत-संगीत और खुल कर जीने का होता है। बरसों से होली के अवसर पर लोकगीतों की महफिल सजती आई है। प्रस्तुत है होली के सबसे ज्यादा प्रचलित रसीले लोकगीत ... 
 
अवध में होली खेलैं रघुवीरा।
 
ओ केकरे हाथ ढोलक भल सोहै,
 
केकरे हाथे मंजीरा।
 
राम के हाथ ढोलक भल सोहै,
 
लछिमन हाथे मंजीरा।
 
ए केकरे हाथ कनक पिचकारी
 
ए केकरे हाथे अबीरा।
 
ए भरत के हाथ कनक
 
पिचकारी शत्रुघन हाथे अबीरा।
2. होरी खेलैं राम मिथिलापुर मां
 
मिथिलापुर एक नारि सयानी,
 
सीख देइ सब सखियन का,
 
बहुरि न राम जनकपुर अइहैं,
 
न हम जाब अवधपुर का।।
 
जब सिय साजि समाज चली,
 
लाखौं पिचकारी लै कर मां।
 
मुख मोरि दिहेउ, पग ढील
 
दिहेउ प्रभु बइठौ जाय सिंघासन मां।।
 
हम तौ ठहरी जनकनंदिनी,
 
तुम अवधेश कुमारन मां।
 
सागर काटि सरित लै अउबे,
 
घोरब रंग जहाजन मां।।
 
भरि पिचकारी रंग चलउबै,
 
बूंद परै जस सावन मां।
 
केसर कुसुम, अरगजा चंदन,
 
बोरि दिअब यक्कै पल मां।।
 

3 . सरयू तट पर होली
 
सरजू तट राम खेलैं होली,
 
सरयू  तट।
 
केहिके हाथ कनक पिचकारी,
 
केहिके हाथ अबीर झोली,
 
सरजू तट।
 
राम के हाथ कनक पिचकारी,
 
लछिमन हाथ अबीर झोली,
 
सरजू तट।
 
केहिके हाथे रंग गुलाली,
 
केहिके साथ सखन टोली,
 
सरजू तट।
 
केहिके साथे बहुएं भोली,
 
केहिके साथ सखिन टोली,
 
सरजू तट।
 
सीता के साथे बहुएं भोली,
 
उरमिला साथ सखिन टोली,
 
सरजू तट।



4. आज बिरज में होली रे रसिया,
 
आज बिरज में होली रे रसिया,
 
होली रे रसिया, बरजोरी रे रसिया।
 
उड़त गुलाल लाल भए बादर,
 
केसर रंग में बोरी रे रसिया।
 
बाजत ताल मृदंग झांझ ढप,
 
और मजीरन की जोरी रे रसिया।
 
फेंक गुलाल हाथ पिचकारी,
 
मारत भर भर पिचकारी रे रसिया।
 
इतने आये कुंवरे कन्हैया,
 
उतसों कुंवरि किसोरी रे रसिया।
 
नंदग्राम के जुरे हैं सखा सब,
 
बरसाने की गोरी रे रसिया।
 
दौड़ मिल फाग परस्पर खेलें,
 
कहि कहि होरी होरी रे रसिया।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

सभी देखें

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख