ramcharitmanas

Tulsi Vivah Decoration Ideas: घर पर इन 3 तरीकों से सजाएं तुलसी

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (09:25 IST)
Home Tulsi Vivah Decoration : इस साल 24 नवंबर 2023 को तुलसी विवाह (tulsi vivah 2023) का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में देव दिवाली के दिन तुलसी विवाह कर पर्व मनाया जाता है जिसमें तुलसी और शालिग्राम की पूजा की जाती है। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है और शालिग्राम जी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं।

इस दिवस को भारत के कई राज्यों में मनाया जाता है। साथ ही हिंदू धर्म में तुलसी विवाह के बाद ही शादियों का सीजन शुरू होता है। इस पर्व को मनाने के लिए घर की तुलसी को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। अगर आप भी अपनी तुलसी को यूनिक और खुबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन  tulsi vivah decoration ideas....

1. तुलसी को पहनाएं लहंगा: आप घर की तुलसी को सुंदर लहंगा पहना सकते हैं। इसके लिए आपको गमले पर पेटीकोट या किसी भी प्रकार का छोटा सा स्कर्ट पहनाना है। आप बाज़ार से भी इस तरह का स्कर्ट ला सकते हैं। ध्यान रहे कि वस्त्र नए हों और साथ ही फटे हुए कपड़े का इस्तेमाल न करें। आप इस स्कर्ट को अपने गमले पर पहना सकते हैं। आप हरा, लाल या पीला जैसे शुभ रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. तुलसी के गमले को सजाएं: अगर आप तुलसी को किसी तरह के वस्त्र नहीं पहनाना चाहते हैं तो आप तुलसी के गमले को सजा सकते हैं। इसके लिए आपको दीवारों वाला पेंट लेना है। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तरह के रंग से गमले को सजा सकते हैं। साथ ही लकड़ी के पटे को भी आप सुंदर रंगों से सजा सकते हैं। पूजा को खास बनाने के लिए आप गमले पर कुछ खास स्टीकर भी लगा सकते हैं। 

3. इस तुलसी विवाह 2023 को खास बनाने के लिए आप यह स्पेशल डेकोरेशन भी कर सकते हैं। इस तरह की साड़ी भी आप तुलसी के गमले को पहना सकते हैं। आप साड़ी या दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी की मदद से इस तरह की साड़ी वाली डेकोरेशन कर सकते हैं। इस डेकोरेशन के लिए सबसे पहले एक खाली गमले को उल्टा रखें और उसके ऊपर तुलसी का गमला रखें। फिर धागे, पिन और ज़रूरत पड़ने पर डबल टैप के इस्तेमाल से आप साड़ी पहनाएं। 
ALSO READ: Tulsi Vivah Rangoli: तुलसी विवाह पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 12 अनूठी परंपराएं जो इस पर्व को बनाती हैं खास

बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती का रहस्य एवं धार्मिक महत्व

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

अगला लेख