Daily Horoscope
✕

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (13:26 IST)
Lakshmi prapti ke upay: जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है वहां पर कभी भी धन, सुख और शांति की कमी नहीं रहती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए और उनका आपके घर में स्थाई वास हो तो आपको अपने घर को इस तरीके से सजाना होगा कि माता लक्ष्मी उसे देखकर प्रसन्न हो जाए। आपका घर भले ही छोटा हो या कच्चा पक्का कैसा भी मकान हो बस आप उसे वास्तु अनुसार सजाकर रखें।
ALSO READ: Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां
1. प्रवेश द्वार : आपका प्रवेश द्वार हमेशा सुंदर और साफ होना चाहिए। लंका में जब हनुमानजी ने प्रवेश किया था तो उन्होंने विभीषण के द्वार के बाहर वैष्णव चिन्ह देखे थे जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया था। और वे उस घर में प्रसन्न अवस्था में प्रवेश कर गए थे। इसी प्रकार द्वार से ही पता चलता है कि घर के लोग कैसे हैं। दरवाजों पर लगाए जाने वाले वंदनवार या तोरण आपके घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इसी के साथ स्वास्तिक, ॐ और मांडना को बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है।
 
2. घंटियां : खुबसूरत और विभिन्न आकार एवं डिजाइन की मिट्टी या मैटल की घंटियों को खास जगहों पर हेंग करके कमरे को सुंदर बना सकते हैं। इन घंटियों को लगाकर आप अपने घर के माहौल को खूबसूरत और खुशनुमा बना सकते हैं।
ALSO READ: 12 powerful names of lakshmi: धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम
3. पूजा घर : घर के ईशान कोण में पूजाघर बनाएं और उसमें लाल रंग का उपयोन नहीं करें। हरा, सफेद और हल्के पीले रंग का उपयोग करें। यह माता लक्ष्मी को बहुत पसंद आएगा। यहां पर पंचदेवों की स्थापना करके कलश स्थापना करें।
4. रंगोली या मांडना : रंगोली में सूखे रंग रहते हैं और मांडना में गीले। आप जैसा चाहें वैसे रंगों का उपयोग करके घर को सुंदर लुक देकर बहुत ही सुंदर बना सकते हैं। दीवारों पर या घर के बीचोंबीच फ्लोर पर मांडना बनाएं और द्वार के भीतर बाहर छोटी सी रंगोली जरूर बनाएं।
 
5. ताजें फूल : रोज आप घर के लिविंग रूप में ताजे फूलों को एक बाउल में रखकर उसे पानी से भर दें। यह आपको घर को ताजा महक से महका देगा। यह मानसिक शांति भी प्रदान करेगा और मां लक्ष्मी को आकर्षित भी करेगा
ALSO READ: Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?
6. इन्डोर प्लांट्‌स : इन्डोर प्लांट्‌स से घर को डेकोरेट करके आप घर को और भी बेहतर ढंग से सुंदर बना सकते हैं। इन्डोर प्लांट लगे गमलों को अलग-अलग रंगों में रंगकर उसे गेस्ट रूम में रखें।
दीए लगाएं : रोज नहीं तो प्रति शुक्रवार की शाम को दीए जलाएं और उन्हें द्वार के बाहर रखें। देहलीज की पूजा करें और घर में भी चारों ओर सुगंध का वातावरण निर्मित कर दें।
 
7.माता लक्ष्मी की पूजा-आरती करें : शुक्रवार की शाम को सूर्यास्त के बाद साफ वस्त्र पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा और आरती करें। माता लक्ष्मी को सभी तरह के भोग लगाएं और फिर सभी घर के सदस्य प्रसाद ग्रहण करें।
ALSO READ: Lakshmi Mantra: धन और वैभव पाने के लिए मां लक्ष्मी के प्रभावशाली 10 महामंत्र

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

सभी देखें

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

अगला लेख