sundarkand
✕

खर मास के सटीक उपाय, पवित्र महीने में जरूर आजमाएं

Updated: मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (12:09 IST)
Khar Maas 2022 
 

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 से खर मास (Khar Maas 2022) शुरू हो गया है। यह माह हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व रखता है, क्योंकि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले शुभ समय या मुहूर्त जरूर देखा जाता हैं।साथ ही सूर्य की चाल भी देखते हैं, क्योंकि सूर्य जब धनु और मीन राशि में आते हैं तब खर मास लग जाता है।

अत: इन दिनों कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही है तथा इस महीने में दान-पुण्य के कार्य और उपाय करना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं खर मास के लिए खास उपाय- 
 
 
1. पौष महीने में आने वाले खर मास में प्रतिदिन भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने से जीवन में खुशियों का संचार होता है। 
 
2. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नानादि से निवृत्त होने के पश्चात तांबे के पात्र या लोटे में जल, रोली, लाल चंदन, गुड़, लाल पुष्प तथा शहद डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। 
 
3. खर मास में देवी-देवताओं की उपासना, ध्यान-पूजन, कथावाचन करना तन-मन और बुद्धि को पुष्ट करते हैं। 
 
4. खर मास में भगवान शिव की आराधना का भी विशेष महत्व है, अत: शिव जी उपासना से कष्टों का निवारण होता है। 
 
5. इसके साथ ही खर मास में श्रीविष्णु की पूजा-आराधना फलदायी है। 
 
6. खर मास में पूरे महीने में सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करके प्रतिदिन चढ़ते सूरज को अर्घ्य अर्पित करने से सेहत, समृद्धि और शुभ फल मिलता है। 
 
7. खर मास या मल मास की एकादशी के दिन उपवास रखकर भगवान श्री विष्णु का पूजन करके तुलसी के पत्तों से युक्त खीर का भोग लगाने की मान्यता है। 
 
8. इन दिनों केसर मिले दूध से श्री‍हरि विष्‍णु का अभिषेक करके मंत्र- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का तुलसी की माला से अधिक से अधिक जाप करें। 
 
9. खर मास में यदि प्रतिदिन गौ शाला जाना संभव ना हो तो घर में गाय की मूर्ति या तस्वीर लगाकर उसका पूजन करें। 
 
10. इस महीने में भगवान का ध्यान लगाने तथा दान-पुण्य तथा जप करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।

Sun Worship
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ALSO READ: खर मास कब से होगा शुरू, जानिए खरमास की कथा और महत्व


Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा जानें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

शारदीय नवरात्रि: व्रत पारण की तिथियाँ एवं सही नियम

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

विजयादशमी 2026: दशहरा पर दशहरी देने की परंपरा क्या है, जानिए इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व

अगला लेख