manglik dosh calculator
✕

Narmada nadi : नर्मदा नदी के 6 सबसे खूबसूरत घाट, जहां जाकर मन हो जाएगा प्रफुल्लित

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 29 मई 2024 (11:50 IST)
Ghats of Narmada : भारत के मध्यप्रदेश और गुजरात में बहने वाली नर्मदा नदी देश की प्रमुख नदियों में से एक है। पुराणों में इसका उल्लेख रेवा के नाम से मिलता है। अमरकंटक से निकलकर यह नर्मदापुरम, नेमावर के आगे ओंकारेश्वर होते हुए ये नदी गुजरात में प्रवेश करके खम्भात की खाड़ी में इसका विलय हो जाता है। नर्मदा जी की यह यात्रा लगभग 1,312 किलोमीटर की है। इस बीच कई सुंदर पहाड़ों और जंगलों को पार करती है। नर्मदा के सैंकड़ों तट हैं जहां पर प्राचीन तीर्थ बने हैं लेकिन 6 स्थान ऐसे है जहां जाकर आप शांति और आनंद का अनुभव करेंगे।
ALSO READ: नर्मदा घाटी सभ्यता के बारे में 5 रोचक तथ्य
नर्मदा तट के शहर : नर्मदा नदी के तट पर अमरकंटक, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, निमाड़, मंडला, ओंकारेश्वर,  मंडलेश्‍वर, महेश्वर, बड़वानी, झाबुआ, धार, बड़वाह, सांडिया, बालकेश्‍वर, बिमलेश्वर, कोटेश्वर, धर्मराय, कातरखेड़ा, शूलपाड़ी की झाड़ी, हस्तीसंगम, छापेश्वर, गरुड़ेश्वर, चंदोद, भरूच इत्यादि नगर बसे हुए हैं।
 
1. अमरकंटक : यहां से नर्मदा निकलती है। यह बहुत ही शांतिपूर्ण स्थान है। यहां के घाट भी बहुत ही मनमोहक हैं। चारों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा।
 
2. नर्मदापुरम: पहले इसे होशंगाबाद कहा जाता था। यहां का सेठानी घाट बहुत ही शांति और आनंद देने वाला है। यह घाट बनारस के घाटों की याद दिलाता है। 
Ghats of Narmada River
3. भेड़ाघाट : जबलपुर में स्थित भेड़ा घाट जाकर आप अचंभित तो होंगे ही साथ ही यहां के धुआंधार जलप्रपात को देखकर सुकून भी महसूस करेंगे। दो संगमरमर के पहाड़ों के बीच से नर्मदा बहती हुई देखा बहुत ही फ्रफुल्लित कर देने वाला है।
ALSO READ: गंगा से भी ज्यादा पवित्र क्यों हैं नर्मदा नदी?
4. नेमावर : देवास जिले में स्थित नेमावर एक प्राचीन नगर है जहां पर नर्मदा का नाभि स्थल है। कहते हैं यहां एक भवंर है जहां से नर्मदा का पानी पाताल में चला जाता है। यहां सबसे ज्यादा सुकून भरा तट है इसी के पास प्राचीन शिव मंदिर है।
 
5. महेश्वर : महेश्वर के घाट भी बहुत ही सुंदर है। यहां पर नर्मदा की चौड़ाई नेमावर और नर्मदापुरम की तरह ही है। यहां पर सुबह और शाम को नर्मदा को देखना बहुत ही सुकून भरा है।
ALSO READ: नर्मदा नदी पर कितने बांध बना दिए गए हैं?
6. ओंकारेश्वर : ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी नर्मदा के तट पर स्थित है। यहां का तट बहुत ही सुंदर है परंतु नर्मदा पर बांध बनने के कारण अब यह स्थान पहले जैसा नहीं रहा। 
 
संकलन- अनिरुद्ध जोशी 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

सभी देखें

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

अगला लेख