kundali milan
✕

अवश्य पढ़ें गीता के मुख्य विचारों का सारांश-9

Updated: बुधवार, 23 नवंबर 2016 (17:24 IST)
गीता श्लोक

गीता में कुल 700 श्लोक हैं। इनमें से हमने सबसे प्रमुख विषयों पर 150 श्लोकों का यहां चयन किया है। प्रत्येक विषय पर अलग-अलग अध्यायों से श्लोक लिए गए हैं और उन्हें ऐसे क्रम में रखा गया है जिससे उन्हें समझने में आसानी हो। इन 150 श्लोकों में प्रस्तुत विचारों का सार नीचे दिया गया है।


1. आत्मा और शरीर
 
गीता के अनुसार संसार के प्रत्येक प्राणी में परमात्मा ही प्रकट हो रहा है। वही एक विश्वव्यापी चैतन्य सभी प्राणियों में कर्ता और भोक्ता के रूप में काम कर रहा है। इसलिए सबसे गहरे स्तर पर व्यक्ति की आत्मा की अलग से सत्ता नहीं है, पर सतही स्तर पर हर व्यक्ति की अपनी अलग पहचान है। जब हम 'आत्मा' की बात करते हैं तो हमारा आशय किसी विशेष शरीर से जुड़ी चेतना से होता है। बाहर से हम अलग-अलग व्यक्तियों की पहचान उनके अलग-अलग शरीरों से करते हैं। अगर हम क और ख में अंतर कर उन्हें पहचान सकते हैं, तो यह उनके अलग दिखने वाले शरीरों के ही कारण है। 
 
वास्तव में हमारे लिए क और ख के शरीर ही क और ख हैं किंतु अंदर से सभी व्यक्ति अपने आपको अपने मन और अहंकार की गतिविधियों और अपने चित्त में उठने वाली अनुभूतियों के आधार पर जानते हैं। उनकी इंद्रियों और मन ने जो भी जानकारी एकत्रित की है उससे उनके अपने बारे में बिम्ब बने हैं और वे बिम्ब उनके अहंकार के चारों ओर बुने हुए हैं।

गीता के अनुसार इन्द्रियों, मन और अहंकार का यह कार्य भी प्रकृति ही द्वारा किया जा रहा है। इस गतिविधि के बीच में उन सबके पीछे एक व्यक्ति के होने का भाव उदित होता है। यदि इन्द्रियों, मन और अहंकार को सर्वथा शांत कर दिया जाए तो उस अवस्था में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से अलग कर देख सकने का कोई आधार नहीं होगा। इस प्रकार सतही स्तर पर इस संसार में असंख्य व्यक्ति रहते प्रतीत हो रहे हैं, पर गहरे स्तर पर वही एक चैतन्य उन सभी में अभिव्यक्त हो रहा है। 
 
कोई एक चेतन तत्व है, जो हमारे शरीर में रहकर उसकी सभी गतिविधियों को संचालित करता है। सबसे गहरे स्तर पर रहने वाला वह तत्व शरीर में जो कुछ भी होता है उससे सदा अप्रभावित रहता है। यह चेतन तत्व सदा ही इतिहास के परे रहता है। यद्यपि यह तत्व संसार में जो कुछ भी हो रहा है उसे नियंत्रित कर रहा है, पर यह स्वयं संसार की घटनाओं से अछूता है। यह तत्व शुद्ध चैतन्य है। इस प्रकार चैतन्य में कोई इतिहास नहीं है, केवल पदार्थ में इतिहास है। यही चैतन्य हमारे शरीर के अंदर सीमित हो जाने पर हमारी आत्मा कहलाता है। शरीर की मृत्यु पर चैतन्यस्वरूप आत्मा वर्तमान शरीर को छोड़कर नया शरीर धारण कर लेती है। 
 
'मृत्यु के बाद मेरा क्या होगा?' यह प्रश्न बहुत स्वाभाविक है। किंतु इस प्रश्न में 'मेरा' शब्द उस शरीर की ओर संकेत कर रहा है, जो प्रति क्षण बदल रहा है। मेरी मृत्यु के बाद जो कुछ भी होगा, वह उसी को तो होगा जिसने मेरे जन्म के समय वह शरीर धारण किया था जिसे मैं अपना शरीर कहता आया हूं। अगर हम अपने जन्म के पहले से विद्यमान उस तत्व को जान लें तो फिर यह प्रश्न ही नहीं रहता कि मृत्यु के बाद मेरा क्या होगा, क्योंकि वही एक अपरिवर्तनशील चैतन्य सभी प्राणियों के शरीरों में अपने आपको अभिव्यक्त कर रहा है।
 
जारी
 

लेखक के बारे में
अनिल विद्यालंकार
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख