dharma sangrah
✕

संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत क्यों रखा जाता है, क्या होगा फायदा

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (10:00 IST)
Chaturthi 2023 : प्रतिमाह आने वाली संकष्‍टी चतुर्थी के दिन विघ्ननाशक भगवान श्री गणेश का पूजन किया जाता है। यह चतुर्थी सभी संकटों का हरण करने वाली तथा जीवन में खुशियां देने वाली मानी गई है।

धार्मिक शास्त्रों में इस दिन का बड़ा महत्व बतलाया गया है। यह व्रत श्री गणेश को प्रसन्न करने तथा उनकी कृपा पाने के लिए रखा जाता है। चूंकि चतुर्थी श्री गणेश की तिथि होने के कारण इस दिन व्रत-उपवास करके उनका पूजन करने से वे अपने भक्तों पर प्रसन्न होते है। 
 
आइए यहां जानते हैं इस संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत के फायदे- 
 
1. चतुर्थी के दिन पूर्ण मनोभाव से श्री गणेश पूजन करने से हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। 
 
2. घर से नकारात्मक प्रभाव दूर करने के लिए संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है। 
 
3. किसी भी माह की चतुर्थी व्रत पर भगवान शिव-पार्वती के पुत्र श्री गणपति का परिवारसहित पूजन करने से सारी विपदाएं दूर होती है।
 
4. श्री गणेश चतुर्थी व्रत सुख-समृद्धि, यश-कीर्ति, वैभव, चारों तरफ से सफलता देने वाला माना गया है। 
 
5. जीवन में श्री गणेश जी का आशीष पाना है तो चतुर्थी के दिन पूजन के समय उन्हें सिंदूर का तिलक करने के पश्चात स्वयं भी सिंदूर का तिलक करें, निश्चित ही आप पर उनकी कृपा होगी। 
 
6. संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत हर तरह की सफलता देने वाला माना गया है। अत: चतुर्थी पर पूजन के पश्चात श्री गणेश मंत्र 'ॐ गणेशाय नम:' या 'ॐ गं गणपतये नम: का 108 बार जाप अवश्य करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ALSO READ: चतुर्थी का व्रत रखने से क्या होता है?

ALSO READ: श्रावण माह की विनायक चतुर्थी के व्रत पर कैसे करें पूजा और पारण

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

04 October Birthday: आपको 04 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 अक्‍टूबर, 2026)

Weekly Horoscope: 05 अक्‍टूबर से 11 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख