Hanuman Chalisa
✕

लघुकथा : जेंटलमैन

ज्योति जैन

Written By WD
Updated: बुधवार, 9 मई 2012 (11:25 IST)
हैरान-परेशान नमिता मुंबई स्टेशन पर बदहवास-सी खड़ी थी।

इंदौर से मुंबई अपने काकाजी की बेटी की शादी में हफ्‍ताभर पहले आने की सारी खुशी काफूर हो चुकी थी। रात तक तो सब ठीक था। सुबह 6 बजे के करीब बोरीवली में नींद खुलते ही पाया कि दोनों बैग गायब हैं।

पतिदेव ने बैठाते समय चेताया भी था। काकाजी पुलिस स्टेशन जा चुके थे तथा अपने संपर्क से जुगाड़ बिठा रहे थे।

' किसी पर शक है?' के जवाब में नमिता रुलाई रोकते हुए सोच रही थी, सहयात्रियों में से कौन हो सकता है? सूरत में उतरने वाले भाई-बहन? नहीं-नहीं..., वो मराठी मां-बेटी, वो भी नहीं, वो अकेला युवक? न... न... वो तो शक्ल से ही खानदानी लग रहा था। तो फिर वो पान चबाते, बोरीवली में उतरने वाले पति‍-पत्नी में से पति ही उसे चोर लग रहा था।

कमबख्‍त! शक्ल-सूरत से ही किसी 'भाई' का आदमी लग रहा था। वो अभी सोच ही रही थी कि इंस्पेक्टर की आवाज से चौंकी। वो काकाजी के साथ उसी के पास आ रहा था, 'ये देखिए मैडम! ये बैग्स हैं क्या?'

' हां... हां...!' खुशी के अतिरेक से चीखी, 'थैंक गॉड! कहां मिले? कैसे? किसने चुराए? वो पान चबाते शातिर पति-पत्नी ही होंगे। डेफीनेटली।'

' नहीं मैडम! चोर ये है', कहते हुए इंस्पेक्टर उसके सहयात्री युवक के साथ दरवाजे पर खड़ा था।

' ये?... लेकिन... ये... कैसे... हो सकता है?' नमिता हकलाई, 'ये... तो... बड़ा... जेंटल... मैन है।'

' ये आप कैसे कह सकती हैं मैडम?' इंस्पेक्टर हैरान हुआ, 'क्या आप इसे पहले से जानती हैं? हाऊ डू यू नो?' मेरी चुप्पी पर उसने फिर पूछा।

' वो... दरअसल...' नमिता फिर हकलाई, 'वो... दरअसल... ये बड़ी... फर्राटे... दार अंग्रेजी... बोल... रहा... था... किसी... जेंटलमैन की तरह... इसीलिए...।'

इंस्पेक्टर और काकाजी हौले से मुस्कुरा दिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?