dharma sangrah
✕

लघुकथा : अनमोल तोहफा

- शिखा पलटा

Written By WD
Updated: रविवार, 27 जुलाई 2014 (00:34 IST)
मुझे याद है, मैं आठ साल की थी, अपनी सहेलियों के साथ बगीचे में खेल रही थी तभी हमने एक आवाज सुनी- 'चाय के कप ले लो', 'चाय के कप ले लो'। एक छोटा लड़का छोटे-छोटे चाय पीने के स्टील के कप बेच रहा था।

मैं दौड़कर अपनी मां के पास गईं और कप दिलवाने की जिद करने लगी।

मां ने हंसते हुए मुझसे कहा- 'बेटा, तुम्हारे पास तो इतने सारे अच्छे-अच्छे कप्स हैं, फिर तुम ये स्टील के कप क्यूं लेना चाहती हो?'

मैंने जिद करते हुए मां से कहा, 'मां मैं इसमें चाय पीयूंगी और फिर मेरा जन्मदिन भी तो आ रहा है ना! ये मेरे जन्मदिन का तोहफा है।'

FILE


मां मुस्कुराने लगी और मुझे वह चाय का कप दिलवा दिया।

मैं जब भी चाय पीया करती, उसी कप में पीती। अब तो मैं कॉलेज जाने लगी थी, लेकिन उस स्टील कप से चाय पीने की कुछ आदत-सी हो गई थी मेरी। कॉलेज के बाद नौकरी, ऑफिस से आकर सबसे पहले मां के हाथ की चाय पीती, वही मेरे छोटे से स्टील के कप में और मां से गप्पे मारती, ऑफिस की पूरी दिनचर्या सुनाती।

मां अकसर मुझे छेड़ती हुई कहती, अब तो तुम इस कप से चाय पीना छोड़ दो, अब तुम बड़ी हो गई हो। क्या इस कप को अपने ससुराल भी ले जाओगी? क्या वहां भी इसी कप से चाय पियोगी? और जब इसी कप से चाय पियोगी तो तुम्हारी सास क्या सोचेगी? मैं मां की बातें सुनकर मुस्कुराने लगती।

आज शादी को दो साल हो गए हैं और मेरा जन्मदिन है और मेरे हाथों में सबसे अनमोल तोहफा है वह स्टील का कप।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति