biodatamaker

झगड़ा और हल

लघुकथा

Written By ND
Updated: मंगलवार, 1 जून 2010 (12:35 IST)
ज्योति जैन
ND
उस दिन जाने कहाँ से दो बिल्लियाँ आईं और आपस में झगड़ने लगीं। देखते ही देखते उन घरेलू बिल्लियों की लड़ाई ने खूँखार रूप धारण कर लिया। पंजों व दाँतों से एक-दूसरे को लबूरकर दोनों लहूलुहान हो गईं। घर से भगाया तो आँगन में, आँगन से भगाया तो फुटपाथ पर डट गईं।

ND
खड़े बाल, गुर्राकर दाँत दिखाती, क्रोधित आँखें व खून में सनी होने के कारण दोनों भयानक लग रही थीं। मोहल्ला इकट्ठा हो गया। डंडे की फटकार व पाइप से पानी की बौछार भी उन्हें भगा न सकी। तभी गाय का एक बछड़ा जो वहीं सब्जी के छिलके खा रहा था, उन बिल्लियों के पास धीरे से गया व उन्हें अपनी जीभ से चाटने लगा।

पहले एक बिल्ली को, फिर दूसरी को। हमें लगा बिल्लियाँ बछड़े पर ही हमला न बोल दें। मगर नहीं! पहले एक बिल्ली दुबकी, फिर हौले से गुर्र... गुर्र... किया, फिर बैकफुट की मुद्रा में आ गई। फिर दूसरी बिल्ली ने भी वही किया। बछड़ा पूर्ववत दोनों को जीभ से मानो पुचकारकर समझा रहा था।

हम सब किंकर्तव्यविमूढ़ ये नजारा देख रहे थे। जिस खूँखार झगड़े को इंसानी डंडे की फटकार काबू में न कर सकी, उसे एक मूक बछड़े ने शायद सिर्फ प्यार की मौन भाषा ने हल कर दिया। वो सचमुच एक सुखद व भीना एहसास था और शायद मौन संदेश भी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?