dharma sangrah

लघुकथा : सच्चा प्यार क्या है?

Written By WD
Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (15:41 IST)
एक बार की बात है कि एक लड़की ने एक बुजुर्ग से पूछा कि मैंने सुना है कि सच्चा प्यार कम ही लोगों को नसीब होता है। ऐसा क्यों होता है? क्या यह बात सच है?
 
बुजुर्ग ने कहा कि मैं बताता हूं, लेकिन पहले तुम एक काम करो। कल तुम सामने लगे बगीचे से एक फूल, जो तुम्हें सबसे सुन्दर लगे, तोड़कर ले आना।
 
लड़की दूसरे दिन वापस आई और बोली कि मैंने कई फूल देखे, एक बहुत अच्छा भी लगा लेकिन मैंने उसे नहीं तोड़ा। सोचा, आगे और देख लूं, कोई उससे भी सुन्दर दिख जाए तो। लेकिन आगे कोई पसंद ही नहीं आया। फिर सोचा कि वापस जाकर उसे ही तोड़ लूं, लेकिन जब मैं वहां पहुंची, तब तक उस फूल को कोई और ले जा चुका था।
तब बुजुर्ग ने कहा कि यही प्यार की हकीकत है, जो हमारे सामने होता है हमें उसकी कदर नहीं होती और जब हम वापस लौटते हैं तो वह हमें वहां नहीं मिलता।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख