dharma sangrah

Motivational Story : लक्ष्य पर हो नज़र

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (11:27 IST)
बहुत पुराने समय की बात है। छुक्वो राज्य में एक सभ्य परिवार रहता था। एक दिन घर में पूर्वजों के लिए आयोजित रीति के पश्चात घर के मुखिया ने अतिथियों से पूजा में सहयोग के लिए धन्यवाद देने के लिए उन्हें एक केतली में शराब दी। सभी अतिथि आपस में बातें करने लगे कि सभी के लिए मात्र एक केतली शराब ही!
 
 
ऐसे में किसी ने सलाह दी की बेहतर होगा कि हम इसके लिए भूमि पर सांप का चित्र खींचने की प्रतियोगिता आयोजित करें। जो भी सबसे पहले सांप का चित्र बना लेगा यह केतली उसकी हो जाएगी।
 
 
प्रतियोगिता प्रारंभ होने के कुछ मिनट पश्चात ही अतिथियों में से एक ने सांप का चित्र तुरंत बना दिया। फिर उसने घमंड से केतली लेकर जब शराब पीना चाहा तो घमंड के नशे में कहा कि देखो मैं इतनी जल्दी चित्र खींच सकता हूं कि मेरे पास सांप के शरीर पर कुछ पांव लगाने का भी पर्याप्त समय बचा रह गया है। फिर वह घमंड से एक हाथ में केतली और दूसरे हाथ से सांप के पांव चित्रित करने लगा।
 
 
उसी वक्त एक दूसरे व्यक्ति ने भी सांप का चित्र पूरा खींचा, उसने पहले व्यक्ति के हाथ से केतली छीन कर कहा कि सांप केपांव नहीं होते हैं। तुम ने इस पर पांव लगाया, तो वह सांप नहीं रहा। कुछ और हो गया है। यह कहते हुए उस दूसरे व्यक्ति ने केतली का शराब पी डाला। इस तरह पहले व्यक्ति से शराब पीने का मौका वंचित हो गया। हालांकि असल में यह हक उसी व्यक्ति का था जिसने पहले चित्र बना लिया था। लेकिन उसमें घमंड आ गया और वह अपने लक्ष्य को भूल गया।
 
 
इस नीति कथा से हमें यह शिक्षा मिलती है कि कोई भी काम करने के लिए ठोस लक्ष्य होना चाहिए। काम करने के दौरान या बाद में घमंड से बचना चाहिए। वरना पका पकाया फल भी कोई और ले उड़ता है।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख