Daily Horoscope
✕

तीन तलाक पर लघु कथा : अब्बू का ख्याल

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (12:41 IST)
सरला मेहता
चचा सुलेमान व अमीना बी पर खुदा इतना मेहरबान हुआ कि चार-चार बेटियां उनकी झोली में डाल दी। नीलोफर शब्बो सुहाना व शमा,,चारो मानो हूर की परियां,ऊपर से अब्बू की लाड़ली। पव्वे पांचे खेलने से फुरसत मिले तो अम्मी चार रोटियां सेंकना सिखाए। 
 
सुलेमान की माली हालत खस्ता थी। उनकी बड़ी आपा जब तब राय देने से नहीं चूकती, 'भैया एक-एक करके निपटा इस फ़ौज को। यूं भी तुम ठहरे अस्थमा के मरीज़।
 
मेरी नज़र में एक खानदानी लड़का है,हां उम्र होगी कोई तीस साल पर लड़की सुखी रहेगी।" 
 
बस निकाह तय हो गया।करना क्या था, कहना भर था तीन बार, कुबूल है।' नाज़ो से पली अल्हड़ नीलोफर ससुराल आ गई।आते ही सास ने सारी जिम्मेदारी सौंप दी,बड़ी बहु जो थी। बेचारी जैसे- तैसे सब काम निपटा कर थकी-हारी कमरे में आ सो जाती। खाविंद मुस्तफा दुकान के बाद बड़े अरमान से घर पहुंचता,अम्मी की शिकायतें शुरू हो जाती।
 
इधर नादां नीलोफर क्या जाने पति की खिदमत करना। मुस्तफा के अरमान थे कि बीबी सज संवर कर इंतज़ार करे व प्यार भरी बातें करे। वह भी बीबी की खूबसूरती पर फ़िदा था पर रोज की किचकिच से तंग आ गया। उसका हाथ भी उठने लगा,ऊपर से गालियों की बौछार। नीलोफर अपने अम्मी अब्बू को परेशान नहीं करना चाहती। मुस्तफा के पास तो अपना हथियार था ही,,बोल दिया- तलाक तलाक तलाक.. . मासूम मुरझाई नीलोफर शरीर पर चोट के निशान लिए आ गई अपने घर।
 
अमीना ने बाहों में भरकर पूछा,'बेटा, हमें क्यों नहीं बताया?' 
 
नीलोफर सिसकते हुए बोली, 'अब्बू की सेहत का खयाल किया अम्मी।' 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख