Daily Horoscope
✕

हाथ बढ़ाना मुश्किल है

Written By WD
Updated: मंगलवार, 9 सितम्बर 2008 (12:57 IST)
डॉ. शंभुनाथ तिवारी
ND
उलझे धागों को सुलझाना मुश्किल है
नफ़रतवाली आग बुझाना मुश्किल है

जिनकी बुनियादें ख़ुदगर्जी पर होंगी
ऐसे रिश्तों का चल पाना मुश्किल है

बेहतर है कि ख़ुद को ही तब्दील करें
सारी दुनिया को समझाना मुश्किल है

जिनके दिल में क़द्र नहीं इंसानों की
उनकी जानिब हाथ बढ़ाना मुश्किल है

रखकर जान हथेली पर चलना होगा
आसानी से कुछ भी पाना मुश्किल है

उड़ना रोज़ परिंदे की है मजबूरी
घर बैठे परिवार चलाना मुश्किल है

दाँव-पेच से हम अनजाने हैं लेकिन
हम सब को यूँ ही बहकाना मुश्किल है

क़ातिल की नज़रों से हम महफ़ूज कहाँ
सुबहो-शाम टहलने जाना मुश्किल है

तंग नज़रिए में बदलाव करो वर्ना
कल क्या होगा यह बतलाना मुश्किल है

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति