dharma sangrah
✕

हमें वीरान इक खंडहर मिला

Written By WD
Updated: गुरुवार, 29 मई 2008 (14:03 IST)
- सुरेंद्र चतुर्वेदी

ND
सर छिपाने को हमें वीरान इक खंडहर मिला,
मुद्‍दतों के बाद चलिए फिर पुराना घर मिला।

शोर तो मुझमें कभी आता रहा जाता रहा,
एक सन्नाटा सा बिखरा जिस्म में अक्सर मिला।

भूल कर तकदीर अपनी हो गया खुश आईना,
रास्ते में जब उसे एक कीमती पत्थर मिला।

पाँव में छाले तो होंगे जानता तो था मगर,
खून में डूबा हुआ अहसास का नश्तर मिला।

जब सवालों की सलीबों पर उसे टांगा गया,
वो बुरा है सबसे ज्यादा इक यही उत्तर मिला।

उम्र के पिंजरे से आजादी मिली कुछ इस तरह,
कट गए जब पंख पंछी के उसे अंबर मिला।

कर्बला अहसास की आँखों में आ गया,
प्यास होठों पर लिए काटा हुआ जब सर मिला।

साभार- संबोधन

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक