kundali milan
✕

हम भुलाते रहे, याद आती रही

Written By WD
Updated: बुधवार, 30 सितम्बर 2009 (16:03 IST)
प्रभा ठाकुर
ND
आँख रह-रह कर मेरी डबडबाती रही
हम भुलाते रहे, याद आती रही।
प्राण सुलगे तो जैसे धुआँ छा गया
नैन भींगे ज्यों प्यासा कुआँ पा गया
रोते-रोते कोई बात याद आ गई
अश्रु बहते रहे, मुस्कराती रही
साँझ की डाल पर सुगबुगाती हवा
फिर मुझे दृष्टि भरकर किसी ने छुआ
घूमकर देखती हूँ तो कोई नहीं
मेरी परछाईं मुझको चिढ़ाती रही
एक तस्वीर है, एक है आईना
जब भी होता किसी से मेरा सामना
मैं समझ ही न पाती कि मैं कौन हूँ
शक्ल यों उलझनों को बढ़ाती रही।
आँख रह-रह कर मेरी डबडबाती रही।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक